सफेद बाल के लिए घरेलू उपाय | Safed Baal Ka Ilaj
युवाओं में सफेद बालो को होना एक आम बात हो गई है. पहले लगभग 40 की उम्र के पास आते-आते बाल सफेद होने लगते थे, लेकिन आजकल 17-18 साल के लोगो के भी बाल सफेद होने लग गये है. सफेद बालों का होना किसी को पसंद नहीं. जिनके बाल समय से पहले सफेद हो जाते है उनको तो बिलकुल भी पसंद नही. सफेद बालो से छुटकारा पाने के लिए लोग बालो को कलर करते है या फिर दवाइयों का इस्तेमाल भी करते है. इसके अलावा घरेलू नुस्खों की मदद से भी आप बालों को सफेद होने से रोक सकते है.

सफेद बाल के कारण
आमतौर पर पोषक तत्वों की कमी के कारण बाल सफेद होते है इसके अलावा भी कई कारणों की वजह से सफेद बाल हो सकते है. नीचे हमने सफेद बाल होने के कारण के बारे में बताया है.
यह भी पढ़ें : बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के टिप्स
मेलेनिन की कमी के कारण सफेद बाल
मेलेनिन कोशिकाएं बालो को काला बनाती है. लेकिन जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है शरीर मेलेनिन का निर्माण करना बंद कर देता है जिससे बाल सफेद होने लगते है.
यह भी पढ़ें : हेयर ट्रांसप्लांट कराना सही है या गलत जाने पूरी प्रक्रिया
विटामिन B12 की कमी के कारण
विटामिन B12 की कमी सफेद बाल का कारण बनती है. विटामिन B12 की कमी के कारण मेलेनिन का निर्माण नहीं हो पाता, जिससे बाल सफेद होते है.
यह भी पढ़ें : बालों को तेजी से बढ़ाने के उपाय
बालों को कलर करने से
बालों को कलर करने से बाल सफेद होने लगते है. इसके अलावा बालों में तेल न लगाना, केमिकल युक्त शैम्पू, जेल या साबुन का इस्तेमाल करना भी बालों के सफेद होने का कारण बनता है.
बीमार रहने के कारण
लगातार जुकाम रहने, सिरदर्द तथा सायनस जैसी बीमारियों के कारण भी बाल सफेद होते है.
आनुवंशिक कारण
बालों के सफेद होने के पीछे आनुवांशिक कारण भी हो सकते है. यदि आपके परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी बालों के झड़ने तथा बालों के सफेद होने की बीमारी है तो आपके बाल भी सफेद हो सकते है.
मधुमेह के कारण
मधुमेह यानि डायबिटीज काफी खतरनाक बीमारी है. इस बीमारी का असर हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे बालो पर भी होता है. कम उम्र में डायबिटीज की शिकायत होने के कारण भी बाल सफेद हो सकते है.
यह भी पढ़ें : इन लक्षणों के दिखने पर जरूर कराए डायबिटीज की जांच
पोषक तत्वों की कमी के कारण
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना जरुरी है. उसी तरह बालों के लिए पोषक तत्व जरुरी है. खाने में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम तथा आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण भी बाल सफेद होने लगते है.
यह भी पढ़ें : स्वस्थ रहने के लिए करें इन 7 हेल्दी फूड का सेवन
नशीले पदार्थो का सेवन करने से
धूम्रपान, शराब तथा नशीले पदार्थो का सेवन करने से हमारे स्वास्थ पर तो बुरा असर पड़ता ही है इसके अलावा ये हमरे बालों की सेहत के लिए भी नुकसानदायक है. इनका ज्यादा सेवन करने के कारण समय से पहले ही बाल सफेद होने लगते है.
यह भी पढ़ें : सिगरेट की लत से छुटकारा पाने के आसान तरीके
अन्य कारण
ऊपर बताए गए कारणों के अलावा कुछ अन्य कारण भी है जो बालों के सफेद होने का कारण बन सकते है.
- ज्यादा चिंता करने के कारण.
- युवाओं में थाइराइड ग्लैड ग्रंथी की अधिकता या स्राव में कमी होना भी बालों के समय से पहले सफेद होने का कारण बनता है.
- लम्बे समय तक दवाइयों का प्रयोग करने से भी बाल सफेद होने लगते है.
- अनिद्रा भी बालों के सफेद होने का कारण है.
- प्रदूषण के कारण भी बालों के सफेद होने की समस्या हो सकती है.
सफेद बाल का इलाज
अब हम आपको उपाय बताने वाले है जिनकी मदद से आपको सफेद बालो से राहत प्राप्त हो सकती है.
बादाम का तेल
बादाम के तेल का इस्तेमाल करने से ये बालो को काला बनाये रखने में मदद करता है. रोजाना 10 मिनट बादाम के तेल से मालिश करे.
सफेद बालों का इलाज नीम की पत्तियां
safed balo ko kala karne ka tarika नीम का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. नीम को औषधि के रूप में जाना जाता है. ये भले ही कड़वी होती है लेकिन ये कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार है. इसका इस्तेमाल करके बालों को काला बनाये रखने में भी मदद मिलती है. सौ ग्राम नीम की पत्तियों को 1 लीटर पानी में उबाल ले. जब ये पानी ठंडा हो जाये तब इससे सिर धोएं. इससे बाल काले होने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही ये बालों को झड़ने से भी बचाता है.
वाइट बाल रोकने के उपाय निम्बू
निम्बू विटामिन C का बेहतर स्रोत है. इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व बालों के लिए फायदेमंद है. 2 निम्बू के रस में 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाकर गर्म कर ले तथा जब ये ठंडा हो जाये तब अपने बालो पर लगाये और 1 घंटे बाद धो ले.
यह भी पढ़ें : नींबू के फायदे और नुकसान
सफेद बाल रोकने के उपाय प्याज का रस
प्याज के रस भी आपके बालों के लिए फायदेमंद है. नहाने से एक घंटा पहले अपने बालों पर प्याज का रस लगा ले, तथा बाद में धो ले.
यह भी पढ़ें : प्याज खाने के गुण व फायदे
सफेद बाल के इलाज के लिए अन्य टिप्स
- अक्सर लोग जब लोगो को सफेद बाल दिखाई देता है तो वो उसे तोड़ देते है. लेकिन सफ़ेद बाल को तोड़ने से और बाल भी सफ़ेद होने लगते है
- किसी भी दूसरे व्यक्ति का टॉवल, कंघा आदि इस्तेमाल न करे.
- खुद को तनाव से बचाये.
- हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचे.
- ज्यादा गर्म पानी से बालों को न धोएं.
सफेद बालों के इलाज के लिए आहार
जैसा की हमने आपको पहले ही बता दिया है पोषण तत्वों की कमी होने के कारण भी हमारे बाल सफ़ेद होने लगते है. इसीलिये आपने आहार में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना जरुरी है.
- गेहूं के पौधे का रस पीने से सफेद बालों को काला होने में मदद मिलती है.
- दही का सेवन करें. इसका सेवन करने से बालो को काला बनाये रखने में मदद मिलती है.
- नारियल का पानी पिए इससे बाल लंबे तथा काले होते है.
- अपने आहार में दूध, मक्खन, पनीर, खजूर, पालक, नींबू ,आंवला, अंगूर, सेब, संतरा, मौसमी, हरी सब्जी, फल आदि शामिल करें.
Post Comment