बलगम से छुटकारा पाने के 10 घरेलू नुस्खे | Balgam Nikalne Ka Tarika
अगर आपको गले और छाती में कुछ जमा हुआ महसूस हो रहा है या फिर छींक आ रही है या सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो ये बलगम (कफ) के जमा होने के लक्षण होते है. वैसे तो बलगम से कोई खतरा नहीं है परन्तु यदि बलगम ज्यादा लम्बे समय तक जमा रहता है तो इसकी वजह से श्वास संबंधी परेशानियां हो सकती है. आज हम आपको बलगम से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय और नुस्खे बताने वाले है जिनकी मदद से आपको जल्द ही बलगम से राहत मिलेगी.

बलगम बनने के कारण
फ्लू, सर्दी जुकाम, वायरल इन्फेक्शन, स्मोकिंग, साइनस आदि की वजह से बलगम जमने की समस्या होती है.
बलगम निकालने का तरीका भाप ले
कफ निकालने का आसान तरीका भाप की मदद से कफ से छुटकारा मिलता है. नाक के द्वारा भाप लेने से जमा हुआ कफ पतला होता है तथा यह आसानी से निकल जाता है. सबसे पहले एक बड़ा कटोरा ले और उसमे गरम पानी भरे. उसके बाद सिर को तौलिये से ढक ले तथा 10-15 मिनट तक गर्म पानी से भाप ले. इसकी मदद से फेफड़ों में जमा बलगम को निकालने में सहायता मिलेगी. आप दिन में 2-3 बार ऐसा करें. इसके अलावा आप गर्म शावर का इस्तेमाल भी कर सकते है. 10 मिनट तक गर्म शावर जरूर ले. स्टीम शावर लेने से छाती में जमे कफ को निकालने में सहायता मिलती है.
यह भी पढ़ें : ब्राउन राइस खाने के 13 फायदे और नुकसान
बलगम का इलाज है अदरक
अदरक बहुत ही गुणकारी है जो बहुत सी बीमारियों से राहत दिला सकती है. अदरक के इस्तेमाल से सर्दी खांसी में फायदा होता है तथा श्वसन प्रक्रिया ठीक हो जाती है. इसके लिए 100 ग्राम अदरक को कूट लीजिये. उसके बाद 2-3 चम्मच शहद उसमें मिला ले. अब इस मिश्रण की 2-2 चम्मच दिन में 2 बार ले.
यह भी पढ़ें : अदरक के 10 फायदे और नुकसान
गले में बलगम का घरेलू उपाय है लाल मिर्च
लाल मिर्च गले, नाक और छाती में जमा होने वाले बलगम से छुटकारा दिलाने में मदद करती है. कफ से छुटकारा पाने के लिए 1 चौथाई लाल मिर्च पाउडर, 1/4 अदरक का पेस्ट, 2 चम्मच सेब का सिरका और 1 चम्मच शहद को मिलाकर पिए. इसका सेवन करने से बलगम को कम करने में मदद मिलेगी.
कफ निकालने के घरेलू उपाय सफेद मिर्च
सफेद मिर्च की मदद से आपको कफ से जल्द छुटकारा पाने में मदद मिलेगी. आधा चम्मच सफेद कालीमिर्च को पीसें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. उसके बाद इसे 10-20 सेकेंड माइक्रोवेव करे और फिर इसका सेवन कर ले.
बलगम से निजात पाने का तरीका है चिकन सूप
चिकन सूप पीने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है साथ ही यह बलगम से राहत दिलाने और श्वास की नली को मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है. कफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दिन में 2-3 बार चिकन सूप पिए. आप इसमें अलग से लहसुन तथा अदरक को भी शामिल कर सकते है.
यह भी पढ़ें : चिकन खाने के 8 फायदे
बलगम निकालने का घरेलू नुस्खा है हल्दी
कफ को दूर करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते है. हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण बलगम का निर्माण करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार है. कफ को दूर करने के लिए एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और रात को सोने से पहले तथा सुबह के समय खाली पेट पिए.
यह भी पढ़ें : हल्दी दूध पीने के 9 बड़े फायदे
कफ निकालने की दवा है प्याज
प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते है जो गले के संक्रमण को दूर करने में मदद करते है. इसके लिए प्याज छील कर उसे पीसे. उसके बाद एक निम्बू का रस निकाले. एक कप पानी में इन दोनों को मिलकर 2 मिनट के लिए उबाले. उसके बाद 1 चम्मच शहद मिलाएं और इसका सेवन करे. आप इसका सेवन एक दिन में 3 बार करे.
यह भी पढ़ें : प्याज खाने के गुण व फायदे
कफ निकालने का तरीका गरारे करे
बलगम से राहत पाने के लिए गरारे जरुर करे. इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच नमक को मिला ले और फिर इससे गरारे करना शुरू कर दे.
कफ से छुटकारा पाने का तरीका है गाजर
गाजर में उच्च मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है. इसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट तत्वों के कारण ये इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है. साथ ही इसमें मौजूद अन्य तत्व बलगम और खांसी से राहत दिलाते है. बलगम की समस्या को दूर करने के लिए 2-3 गाजर का जूस निकालें और उसमें थोड़ा सा पानी तथा 2-3 चम्मच शहद मिला ले. उसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले. अब इसका सेवन दिन में 2-3 बार करे.
यह भी पढ़ें : गाजर खाने के 11 फायदे और स्वास्थ्य लाभ और नुकसान
बलगम का उपचार करें निम्बू का रस
निम्बू के रस की मदद से बलगम का उपचार किया जा सकता है. यह आपके गले में जमा बलगम को कमजोर करने में मदद करता है. बलगम से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में 2 चम्मच निम्बू का रस तथा एक चम्मच शहद मिला ले. आप इसे दिन में 2-4 बार पिए. इसकी मदद से कफ का निर्माण कम होगा.
यह भी पढ़ें : नींबू के फायदे और नुकसान
Post Comment