शहद खाने के 10 फायदे और नुकसान | Benefits of Honey in Hindi

शहद खाने के 10 फायदे और नुकसान | Benefits of Honey in Hindi

शहद जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही ज्यादा हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है. शहद का मीठा स्वाद तो आप सब ने चखा ही होगा, लेकिन क्या आपको शहद के फायदों के बारे में पता है. शहद में Vitamin A, B, C, Iron, Calcium और Iodine होता है. शहद को मधु भी कहते है और इसका इस्तेमाल सालों से औषधि के रूप में किया जा रहा है. इससे हमें Carbohydrate भी मिलते है जिसकी मदद से शरीर को ऊर्जा प्रदान होती है.

Benefits-of-Honey-in-Hindi शहद खाने के 10 फायदे और नुकसान | Benefits of Honey in Hindi

शहद खाने के फायदे | Benefits of Honey in Hindi

शहद का सेवन करने से हमें अनेक तरह के स्वास्थ्य लाभ होते है. यह वजन घटाने तथा बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करता है इसके अलावा भी इसके अनेक स्वास्थ्य लाभ है. निचे हमने आपको शहद के लाभ के बारे में विस्तार से बताया है.

शहद के फायदे वजन घटाने के लिए

शरीर के बढ़ते वजन के कारण ज्यादातर लोग परेशान है. बढ़ता वजन अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है. मोटापे की वजह से हमारे शरीर की बनावट भी अच्छी नहीं लगती और हम जल्दी थक भी जाते है.शहद की मदद से आप अपना वजन नियंत्रित कर सकते है, यह Metabolism को बढ़ाता है जिससे हमारे शरीर से Fat खत्म होता है.इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं है आपको सुबह खाली पेट एक गिलास निम्बू पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना है.

यह भी पढ़ें : मोटापा कम करने के उपाय

शहद के फायदे कटे और जले के लिए

शहद का इस्तेमाल आप जलने, कटने या फिर घावों पर भी कर सकते है, इसमें Antiseptic, Anti-Bacterial और Anti-Microbial गुण पाये जाते है इसलिए आप इसको घावों, कटे और जले हुए स्थानों पर लगा सकते है. लगाने से पहले घाव की जगह को अच्छे से धोकर साफ कपड़े से पोंछ ले. इससे जले के निशान भी हट जाते है.

शहद के लाभ बालों के लिए

काले, लम्बे, घने बाल हर कोई चाहता है और उसके लिए लोग बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है, जो कई बार हमारे बालों को नुकसान भी पहुंचा देते है. Olive oil के साथ शहद मिलाकर लगाने से बाल लम्बे तथा घने होते है. ये बालों का झड़ना भी कम करता है.

यह भी पढ़ें : बालों को तेजी से बढ़ाने के उपाय

शहद के बेनिफिट्स हाई ब्लड प्रेशर के लिए

हाई ब्लड प्रेशर काफी खतरनाक बीमारी है, ब्लड प्रेशर की वजह से शरीर को अन्य बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना काफी जरुरी है. शहद का सेवन करके आप इससे बच सकते है. शहद में Antioxidant Compound होते है जो ब्लड प्रेशर को सही करने का काम करते है.

यह भी पढ़ें : हाई और लो ब्लड प्रेशर के घरेलू नुस्खे

हनी के फायदे कैंसर के लिए

शहद इतना गुणकारी है कि नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट का कैंसर नहीं होता है. शहद के अन्दर Antioxidant तत्व पाये जाते है जो Tumor को बनने से रोकते है, जिससे कैंसर का जोखिम कम करने में मदद मिलती है.

शहद के लाभ दिल के लिए

आज के समय में बहुत से लोगो को दिल से जुडी अनेक प्रकार की बीमारियां है. ऐसे में अपने दिल को सेहदमंद बनाये रखने के लिए नियमित रूप से शहद का सेवन करे. दिल को मजबूत करने, हृदय को सुचारू रूप से कार्य करने और हृदय संबंधी रोगों से बचने के लिए रोजाना 1 चम्‍मच शहद का सेवन कर सही रहता है.

यह भी पढ़ें : दिल को स्वस्थ रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार

दूध और शहद के फायदे स्टैमिना बढ़ाने के लिए

बहुत से लोग स्टैमिना की कमी के कारण जल्दी ही थक जाते है. ऐसे में अगर आप दूध के साथ शहद का सेवन करे तो ये आपका स्टेमिना बढ़ाने में मदद करेगा. दूध प्रोटीन का स्रोत है और शहद जरुरी कार्ब्स का, जो कि मेटाबोलिज्म को सही रखने में मदद करता है. अगर आप दूध और शहद का सेवन एक साथ करते है तो शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती है.

यह भी पढ़ें : दूध पीने के फायदे

लहसुन और शहद के फायदे

लहसुन और शहद का प्रयोग एक साथ करने से कई चीज़ों में फायदा पहुंचता है. शहद तथा लहसुन को मिक्सर में पीस कर जूस तैयार कर ले. इस जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल कम रखने में मदद मिलती है. इसके अलावा शहद और लहसुन को साथ में खाने से गले की परेशानिया जैसे गले में खराश तथा सूजन आदि दूर करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें : लहसुन खाने के फायदे

शहद खाने के फायदे खांसी के लिए

शहद का उपयोग खांसी को दूर करने के लिए भी किया जाता है. यदि आपको सामान्य खांसी हो रही है तो 2 चम्मच शहद का सेवन करें. ऐसा करने से आपको कुछ ही समय में आराम महसूस होगा.

त्वचा के लिए शहद के फायदे

शहद का प्रयोग त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है. शहद की मदद से कील-मुंहासों को दूर किया जा सकता है. आप शहद का फेस पैक बनाकर मुहांसों को दूर कर सकते है. इसके लिए शहद को अपने चेहरे पर आधे घंटे लगाकर रखे उसके बाद अपना मुंह धो ले.

यह भी पढ़ें : पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय

शहद किस समय खाना चाहिए

देखा जाये तो शहद खाने का कोई भी निश्चित दिन या समय नहीं है, आप जब चाहे इसका सेवन कर सकते है. लेकिन फिर भी इसको सुबह और शाम के समय खाना ज्यादा फायदेमंद है. सुबह के समय हमें एनर्जी की ज्यादा जरुरत होती है. ऐसे में अगर आप इसका सेवन सुबह करते है तो ये आपकी ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है. जब हम दिन भर भागादौड़ी करते है तो हमें फिर से थकान लगती है और हमें एनर्जी की जरुरत होती है ऐसे में आप श्याम के समय भी इसका सेवन कर सकते है.

शहद खाने के नुकसान

मधुमेह – अधिक मात्रा में शहद का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.

छोटे बच्चों को शहद न दे – छोटे बच्चों की पाचन शक्ति ज्यादा मजबूत नहीं होती जिसकी वजह से वो शहद में पाए जाने वाले जीवाणु को पचा नहीं पाते.

Post Comment