खजूर खाने के 8 फायदे और नुकसान | Benefits of Dates in Hindi

खजूर खाने के 8 फायदे और नुकसान | Benefits of Dates in Hindi

खजूर का फल खाने में जितना मीठा होता है, उतना ही गुणकारी भी है. खजूर का सेवन करने से स्वास्थ्य को अनेक तरह के लाभ पहुंचते है. खजूर में काफी मात्रा में मिनरल्स, प्रोटीन और विटामिन होते है जिससे हमारे शरीर को शक्ति मिलती होती है.

Benefits-of-Dates-in-Hindi खजूर खाने के 8 फायदे और नुकसान | Benefits of Dates in Hindi

खजूर खाने के फायदे | Benefits of Dates in Hindi

खजूर का पेड़ 30-40 फ़ीट तक बढ़ता है. जिन बच्चो को रात में बिस्तर गीला करने की आदत होती है उनको दूध के साथ खजूर खाना चाहिए. साथ ही जो बच्चे कमजोर होते है उनको शहद और खजूर खिलाना फायदेमंद है. इसके अलावा जो लोग ज्यादा थकान महसूस करते है या फिर थोड़ा सा काम करने में ही थक जाते है उनको खजूर का सेवन करना चाहिए. नीचे हमने खजूर का सेवन करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया है.

खजूर के फायदे जुकाम के लिए

रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते है. खजूर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है. ऐसे में अगर आप सर्दी-जुखाम से बचना चाहते है तो सर्दियों में खजूर का सेवन करके आप सर्दी-जुखाम से बच सकते है.

यह भी पढ़ें : जुकाम तथा गले की खराश के लिए उपचार

खजूर के फायदे कब्ज के लिए

कब्ज की समस्या के कारण बहुत से लोग परेशान रहते है. कब्ज की वजह से बवासीर होने का खतरा भी बना रहता है. ऐसे में खजूर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है. खजूर में मौजूद पोषक तत्व कब्ज से राहत दिलाने में मददगार है. इसका सेवन करने के लिए आपको रात में खजूर पानी मे भिगो कर रखने है और सुबह इनका सेवन करना है.

यह भी पढ़ें : कब्ज के कारण तथा इलाज

थकान दूर करने के लिए खजूर के फायदे

खाने में पोषक तत्वों की कमी के कारण हम में से बहुत से लोगो को जल्दी थकान लगने लगती है. जिन लोगो को अक्सर थकान की समस्या रहती है उनको खजूर का सेवन करना चाहिए. खजूर में काफी मात्रा में आयरन भी होता है जो कुछ ही दिनों में आयरन की कमी को पूरा कर देता है.

एनीमिया के लिए खजूर के फायदे

रक्त में लाल सेल्स कम हो जाने के कारण एनीमिया नाम की बीमारी हो जाती है. रक्त में आयरन की मात्रा कम हो जाने के कारण धड़कन का बढ़ना, घबराहट होना जैसी समस्या होने लगती है. खजूर शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा सही करता है. एनीमिया के मरीज को खजूर का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है.

खजूर खाने के फायदे वजन बढ़ाने के लिए

जिस प्रकार ज्यादा मोटे लोग अपने ज्यादा वजन के कारण परेशान रहते है वैसे ही ज्यादा दुबले लोग अपने कम वजन के कारण परेशान रहते है. अगर आप भी अपने दुबले शरीर की वजह से परेशान है तो खजूर का सेवन करना आपके लिए लाभकारी होगा. रोजाना 3-4 खजूर दूध के साथ खाये आपको खुद ही कुछ दिनों में फर्क दिखने लगेगा.

यह भी पढ़ें : मोटा होने के उपाय

खजूर खाने के फायदे दिल के लिए

दिल की बीमारियों का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. बुजुर्गो से लेकर जवान लोग भी इसकी चपेट में है. ऐसे में जरुरी है की आप अपने दिल की देखभाल अच्छे से करे. दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप खजूर का सेवन कर सकते है. खजूर में पोटैशियम भी होता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां जैसे स्ट्रोक व अन्य दिल से जुडी बीमारियों का खतरा कम होता है. रात के समय खजूर को भिगो कर रख दे और सुबह इसका सेवन करे. इससे कमजोर दिल को ताकत मिलती है. हफ्ते में दो से तीन बार इसका सेवन करने से आपके दिल की रक्षा होती है.

खजूर खाने के फायदे हड्डियों के लिए

खजूर हमारी हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है. खजूर में मैंगनीज, सेलेनियम, कॉपर जैसे मिनरल्स होते है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते है. अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खजूर का सेवन जरूर करे.

दूध और खजूर खाने के फायदे

दूध और खजूर का एक साथ सेवन करना पौरुष शक्ति बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद है. खजूर को रातभर दूध में भिगोकर सुबह खाने से पौरुष शक्ति बढ़ती है. आप चाहे तो बकरी के दूध का इस्तेमाल भी कर सकते है.

खजूर के नुकसान | Dates Side Effects in Hindi

किसी भी चीज की अति करना हमेशा नुकसान पहुंचता है चाहे वो कोई भी चीज क्यों न हो. ठीक उसी तरह खजूर खाने के अगर फायदे है तो कुछ नुकसान भी है. नीचे हमने खजूर का सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया है.

वजन बढ़ाये – अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो आप खजूर का सेवन कर सकते है. लेकिन अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो आपको खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए.

दांतों की समस्या – आपने देखा होगा खजूर खाने के बाद ये हमारे दांतों में चिपक जाता है जिससे दांतों की समस्या पैदा हो सकती है.

ब्लड शुगर बढ़ना – इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए. खजूर का अधिक सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ जाता है. जो नुकसानदेय हो सकता है.

Post Comment