फैटी लिवर के कारण लक्षण और इलाज | Fatty Liver Ka Ilaj in Hindi
आज के समय में अनियमित जीवनशैली की वजह से हम कई तरह की बीमारियों से घिरे हुए है. इन्ही समस्याओं में से एक समस्या है फैटी लिवर की. फैटी लिवर यानि लिवर में चर्बी का जमा होना.
लिवर हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है. लिवर की मदद से हमें अनेक बीमारियों से बचने में मदद मिलती है. यदि लिवर में किसी भी तरह की कोई तकलीफ हो जाये तो शरीर को काफी नुकसान हो सकता है. लिवर में थोड़ा फैट मौजूद होता है. परन्तु अगर लिवर की कोशिकाओं में फैट की मात्रा बढ़ जाये तो इसे फैटी लिवर कहते है.
फैटी लिवर से खुद को बचाने के लिए अपने खानपान तथा दिनचर्या में सुधार करना जरुरी है. आज हम आपको फैटी लिवर के बारे में जानकारी देने वाले है.

फैटी लिवर के प्रकार | Types of Fatty Liver in Hindi
फैटी लिवर दो प्रकार के होते है.
अल्कोहलिक फैटी लिवर (Alcoholic Fatty Liver) – अल्कोहलिक फैटी लिवर का कारण शराब होती है.
नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर (Non Alcoholic Fatty Liver) – इसका कारण शराब नहीं होती.
फैटी लिवर के कारण
फैटी लिवर की समस्या का मुख्य कारण गलत खानपान है. इसके अलावा आनुवंशिकी कारण की वजह से भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है.
मोटापे के कारण – मोटापे की वजह से फैटी लिवर की समस्या होने का खतरा लगा रहता है. इसके साथ ही उच्च कोलेस्ट्रॉल की वजह से भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है.
यह भी पढ़ें : मोटापा कम करने के उपाय
शराब का सेवन करने के कारण – शराब का ज्यादा सेवन करने के कारण फैटी लिवर की समस्या होती है. शराब का अधिक सेवन करने के कारण लिवर में सूजन हो सकती है. और लिवर को नुकसान हो सकता है. इसके अलावा दवाइयों का सेवन करने के कारण भी फैटी लिवर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. कुछ दवाएं ऐसी होती है जिनकी वजह से फैटी लिवर की समस्या उत्पन्न हो सकती है.
फैटी लिवर के लक्षण क्या है
ज्यादातर फैटी लिवर का 40 की उम्र के बाद पता चलता है. नीचे हमने आपको फैटी लिवर होने के लक्षण बताए है.
आंखें और त्वचा पीली दिखना – फैटी लिवर की समस्या होने पर त्वचा तथा आंखें पीली दिखने लगती है. इसके अलावा फैटी लिवर की वजह से भूख भी बहुत कम लगती है.
थकान लगना – फैटी लिवर होने पर बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है. इसके अलावा पाचन शक्ति भी कमजोर पड़ जाती है.
फैटी लिवर का इलाज
नीचे हमने आपको फैटी लिवर के इलाज तथा घरेलू नुस्खे के बारे में बताया है.
फैटी लिवर के लिए हल्दी
हल्दी लिवर तथा पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होती है. इसके अलावा गठिया रोग में भी हल्दी फायदेमंद है. फैटी लिवर के लिए आप खाने में हल्दी का इस्तेमाल कर सकते है.
फैटी लिवर के लिए एक्सरसाइज करे
एक्सरसाइज करने से हम अंदर तथा बाहर से स्वस्थ रहते है. एक्सरसाइज की मदद से भी लिवर के फैट को कम किया जा सकता है. एक्सरसाइज करने से वजन भी कम होगा. इसीलिए एक्सरसाइज को दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं.
यह भी पढ़ें : एक्सरसाइज करने के फायदे
लिवर प्रत्यारोपण फैटी लिवर का इलाज
लिवर के सिरोसिस रोग से ग्रस्त हो जाने पर काफी दिक्कत होती है. ऐसे में लिवर प्रत्यारोपण करा जाता है.
फैटी लिवर में क्या खाए
फैटी लिवर की समस्या होने पर नीचे बताई गई चीजों का सेवन करना फायदेमंद है.
हरी सब्जियां – फैटी लिवर की समस्या होने पर पालक, ब्रोकोली तथा पत्ता गोभी जैसी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए. इनसे वजन कम करने में भी मदद मिलेगी.
ओटमील – ओट्स में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जी प्रदान करते है. तथा इसमें मौजूद फाइबर पेट भरने में मदद करता है. जिससे वजन सही रहता है.
यह भी पढ़ें : ओट्स खाने के फायदे एवं नुकसान
सूरजमुखी के बीज – सूरजमुखी के बीज लिवर को खराब होने से रोकते है. इसके अलावा ग्रीन टी का सेवन करना भी फायदेमंद है.
फैटी लिवर से बचाव कैसे करे
जैसा की आप लोगो को पता चल गया होगा की मोटे लोगो को तथा जो लोग ज्यादा शराब का सेवन करते है उनको फैटी लिवर की समस्या ज्यादा होती है. ऐसे में फैटी लिवर से बचाव करना जरुरी है. नीचे हमने आपको फैटी लिवर से बचाव करने के कुछ तरीके बताए है.
शराब न पिए – शराब शरीर के लिए कितनी नुकसानदायक है ये सबको मालूम है. शराब का सेवन करने फैटी लिवर जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है. शराब की वजह से लिवर में फैट को जमने में मदद मिलती है. इसीलिए शराब का सेवन बंद करे या फिर सीमित मात्रा में करे. इसके साथ ही अपना वजन कम करने पर ही ध्यान दे.
स्वस्थ तथा संतुलित आहार खाएं – शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना जरुरी है. इसलिए ऐसे आहार का सेवन करे जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिले.
Post Comment