बालों के लिए ग्रीन टी के फायदे और उपयोग | Green Tea Benefits for Hair in Hindi
हम सभी अपने बालों से बहुत प्यार करते हैं, और अपने बालों को लंबा और घना बनाए रखने के लिए हम बहुत पैसे भी खर्च करते हैं. बालों की देखभाल करने के लिए हम बहुत से शैंपू और तेल का इस्तेमाल करते है, लेकिन आपमें से बहुत कम लोगो को यह बात पता होगी कि बालों की सेहत के लिए सही आहार भी जरूरी है. आज इस लेख में हम आपको बालों के लिए ग्रीन टी के फायदों के बारे में बताएंगे, इसके अलावा हम आपको बालों के लिए ग्रीन टी का उपयोग करने के तरीके भी बतायेंगे.

बालों के लिए ग्रीन टी के फायदे
बालों के लिए ग्रीन टी के फायदे मुख्य रूप से इसमें पाये जाने वाले विभिन्न पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट हैं. उनमें से एक विटामिन B (पैन्थेनॉल) है. विटामिन B बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है.
विटामिन B बालों को मुलायम बनाता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है. ग्रीन टी पीने के साथ-साथ बालों पर सीधे ग्रीन टी का उपयोग भी बालों को विटामिन B को अवशोषित करने में मदद करता है.
विटामिन B के अलावा, एक विशिष्ट कैटेचिन EGCG बालों की जड़ों में ग्रीन टी लगाने पर बालों के विकास मदद करता है. बालों को लंबा करने में ग्रीन टी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.
बालों के लिए ग्रीन टी का उपयोग कैसे करें
बालो के लिए ग्रीन टी इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि बालों को ग्रीन टी से धोया जाये. इसे उसी तरह से बना सकते है जैसे ग्रीन टी को पीने के लिए बनाया जाता है. इसे थोड़ी देर तक ठंडा होने दे. फिर इस पानी को साफ, गीले बालों पर लगाएं. ग्रीन टी को दस मिनट के लिए बालो में अवशोषित होने दे. हफ्ते में दो से तीन बार इसका उपयोग करें.
बालों के विकास के लिए एलोवेरा और ग्रीन टी
एलोवेरा बालो के लिए बहुत फायदेमंद है. एलोवेरा के साथ ग्रीन टी का उपयोग बालों की चमक और लंबाई बढ़ाने में मददगार है. एलोवेरा का इस्तेमाल ग्रीन टी के पानी के साथ मिलाकर किया जा सकता है. इसका उपयोग करने के लिए इससे बालों की मालिश करे. दस मिनट के बाद बालों को धो ले.
यह भी पढ़ें : बालों के लिए एलोवेरा के फायदे
झड़ते बालों के लिए अंडा और ग्रीन टी
सबसे पहले 2-3 चम्मच ग्रीन टी का घोल बना ले. अब एक कटोरे में 1 अंडा लें और उसे फोड़कर उसमें ग्रीन टी का घोल डालें. अब इन दोनों चीज़ों को आपस में मिला ले. इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं. फिर सिर को शावर कैप से ढक ले. कुछ देर इसे लगा रहने देने के बाद बालों को धो ले.
यह भी पढ़ें : बालों के लिए अंडे के 5 फायदे और उपयोग करने के तरीके
डैंड्रफ के लिए नींबू और ग्रीन टी
डैंड्रफ से बचने के लिए नींबू और नारियल तेल के साथ ग्रीन टी के पानी का भी उपयोग कर सकते है. यह बालों को डैंड्रफ से बचाएगा.
नारियल तेल और ग्रीन टी
इसका इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल को ग्रीन टी के साथ मिलाये और अपने बालों की मालिश करे. इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें. इससे बालों की लंबाई बढ़ेगी और बालों का गिरना कम होगा. इसे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है.
बालों के लिए ग्रीन टी पीने के फायदे
ग्रीन टी पीना सेहत के लिए तो लाभकारी है ही साथ ही, बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी ग्रीन टी पीना फायदेमंद है. ग्रीन टी को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की कोशिश करे.
Post Comment