मसूड़ों से खून रोकने के 13 उपाय | Home Remedies for Bleeding Gums in Hindi
मसूड़ों से खून निकलने के पीछे कई कारण हो सकते है. कभी-कभी ज्यादा जोर से ब्रश की रगड़ लगने के कारण मसूड़ों से खून निकल सकता है, लेकिन कई बार मसूड़ों से खून निकलना गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है. खून का नियमित रूप से बहना लेकिमिया या प्लेटलेट विकार जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है. ठीक से देखभाल न करने के कारण यह गिंगीवाइटिस (Gingivitis) यानी मसूड़ों में सूजन (Masudo Me Sujan) का भी रूप ले सकता है.
मसूड़ो से थोड़ा बहुत खून निकलना कोई बड़ी बात नहीं है, परन्तु नियमिंत रूप से मसूड़ों से खून निकल रहा है तो इसे अनदेखा न करे.

मसूड़ों से खून निकलने के कारण | Bleeding Gums Causes in Hindi
मसूड़ों से खून आने के पीछे कई कारण हो सकते है जैसे – मुंह की सफाई न रखना, विटामिन C की कमी आदि.
विटामिन C की कमी के कारण – भोजन में विटामिन C की कमी के कारण मसूड़ों में सूजन तथा दर्द हो सकता है. जिस कारण खून भी निकल सकता है.
यह भी पढ़ें : मुंह की बदबू कैसे दूर करे
मुंह की सफाई न रखना – मुह की साफ़ सफाई न करने के कारण मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं होने लगती है तथा मसूड़े लाल होने लगते है जिस कारण मसूड़ों से खून निकलने की समस्या हो सकती है. इसके अलावा ज्यादा जोर लगाकर ब्रश करने तथा कठोर बालों वाले ब्रश का प्रयोग करने से भी मसूड़ों से खून निकल सकता है.
यह भी पढ़ें : दांत दर्द दूर करने के तरीके
गर्भावस्था के समय – गर्भावस्था के समय हार्मोन बदलाव होने के कारण Gingivitis या Peridontitis जैसी समस्याएं हो सकती है. गर्भावस्था के समय मसूड़ों में सूजन तथा खून बहने की समस्या हो सकती है.
यह भी पढ़ें : जानिए कैसे प्रेग्नेंट होती है महिलाएं
लिवर की बीमारियां – लिवर की बीमारियों के कारण भी मसूड़ों से खून आने की समस्या हो सकती है.
यह भी पढ़ें : ब्रोकली खाने के फायदे और नुकसान
धूम्रपान – ज्यादा धूम्रपान करने से भी मसूड़ों से खून आने की समस्या हो सकती है. धूम्रपान करने से दांत तथा मसूड़े कमजोर होने लगते है. जिस कारण मसूड़ों से खून आ सकता है.
मसूड़ों से खून आने के लक्षण | Bleeding Gums Symptoms in Hindi
- मसूड़ों का गहरे लाल रंग का होना
- मसूड़ों का फूलना तथा दांतों का हिलना
- मसूड़ों के पास दर्द होना या मसूड़े छूने पर दर्द होना
मसूड़ों से खून आने के उपाय | Bleeding Gums Treatment in Hindi
How to Stop Bleeding Gums in Hindi मसूड़ों से खून निकलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए उपाय.
ब्लीडिंग गम के लिए विटामिन C वाले फल
शरीर में विटामिन C की कमी होने के कारण भी मसूड़ों से खून आने की समस्या हो सकती है. रक्तस्राव होने पर निम्बू, नारंगी आदि जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से फायदा होता है. इसके अलावा आप बंद गोभी तथा ब्रोकोली का सेवन करे. इससे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है तथा रक्तस्राव में कमी आती है.
यह भी पढ़ें : ड्रैगन फ्रूट और इसके फायदे
मसूड़ों से खून आने पर लौंग का इस्तेमाल
लौंग का इस्तेमाल हम प्राचीन काल से औषधि के रूप में करते आ रहे है. लौंग दांतों तथा मसूड़ों दोनों के लिए फायदेमंद है. ब्रश करते समय दांतों से खून आने पर लौंग के तेल को रूई के टुकड़े की मदद से अपने मसूड़ों और दांतों पर लगाएं फिर थोड़ी देर बाद हलके गुनगुने पानी से मुँह साफ़ कर ले. आप चाहे तो लौंग चबा भी सकते है. इससे मसूड़ों से खून आने की समस्या से छुटकारा मिलेगा.
यह भी पढ़ें : अलसी के बीज खाने के फायदे और नुकसान
नमक का पानी मसूड़ों के लिए
नमक के पानी से कुल्ला करने से भी हमारे मसूड़े स्वस्थ रहते है ब्रश करने के बाद हलके गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करने से मसूड़ों से खून निकलना बंद हो जाता है.
यह भी पढ़ें : ओट्स खाने के फायदे एवं नुकसान
कपूर, पिपरमेंट का तेल मसूड़ों के लिए
कपूर तथा पिपरमेंट के तेल का इस्तेमाल करके हमारे मसूड़े स्वस्थ रहते है. इनका उपयोग आप मुह की स्वस्छता तथा ताजगी के लिए कर सकते है.
यह भी पढ़ें : धनिया के गुण, लाभ, फायदे और नुकसान
कैलेंडुला की पत्ती और कैमोमाइल चाय मसूड़ों के लिए
ऐसी चाय का सेवन करना चाहिए जिसके अंदर कैलेंडुला और कैमोमाइल की पत्ती डाल कर पकायी जाए. इनकी मदद से मसूड़ों से खून आना बंद हो जाता है.
यह भी पढ़ें : ग्रीन टी के 7 गजब के फायदे
मसूड़ों के लिए लाभदायक है फिटकरी
मसूड़ों से खून आने की समस्या होने पर फिटकरी के पानी से कुल्ला करना लाभदायक है. फिटकरी खून रोकने में मददगार होती है. साथ ही ये इन्फेक्शन के खतरे को भी कम करने में मददगार है.
मसूड़ों के लिए दूध
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हमारे मसूड़ों के लिए फायदेमंद है. दूध का सेवन करने से मसूड़ों से खून निकलना बंद हो सकता है. मसूड़ों की देखभाल के लिए नियमित रूप से दूध का सेवन करे.
सरसों का तेल और नमक
सरसो के तेल और नमक से मसाज करने से मसूड़ों की सूजन दूर करने में मदद मिलती है. इसके लिए 1 चम्मच सरसों के तेल में 1 चुटकी नमक मिलाएं और मसूड़ों की मसाज करे.
यह भी पढ़ें : बच्चो की मसाज के लिए तेल
निम्बू पानी मसूड़ों के लिए
मसूड़ों से खून निकलने की समस्या होने पर पानी में नींबू मिलाएं और उससे कुल्ला करे. गर्म पानी में नींबू मिलाकर कुल्ला करना ज्यादा फायदेमंद है.
यह भी पढ़ें : नींबू के फायदे और नुकसान
मसूड़ों के लिए नारियल का तेल
नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करके मसूड़ों की मसाज करने से मसूड़ों से खून आना, सूजन तथा दर्द में राहत मिलती है. इसके अलावा कच्चा सेब खाने से भी मसूड़ों से खून आना बंद हो जाता है.
यह भी पढ़ें : नारियल तथा इसके पानी के फायदे और नुकसान
धूम्रपान न करे
स्मोकिंग यानी धूम्रपान करने से मुंह में अवायवीय वातावरण बनता है जिससे मुंह में बैक्टीरिया पैदा हो जाते है. अपने मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए धूम्रपान करना छोड़ दे.
यह भी पढ़ें : सिगरेट की लत से छुटकारा पाने के आसान तरीके
वसायुक्त चीजों का सेवन न करे
वसायुक्त खाना खाने के बाद ये हमारे दांतो के बीच में फसा रह जाता है और सड़ने लगता है. दांतों में खाना सड़ने की वजह से आगे चलकर ये मसूड़ों से खून निकलने का कारण बनता है.
यह भी पढ़ें : मोटापा झट से खत्म कर देगा ये डाइट प्लान
पर्याप्त मात्रा में पानी पिए
पानी-पीना हमारी सेहत के लिए कितना लाभदायक है तो हम सब जानते ही है. साथ ही खाना-खाने के बाद पानी-पीने से दांतों में फसा खाना निकल जाता है. जिससे बैक्टीरिया मसूड़ों को नुकसान पहुंचाने वाला प्लाक नहीं बना पाते.
यह भी पढ़ें : पानी पीने के 7 स्वास्थ्य लाभ
Post Comment