ओट्स खाने के 9 फायदे और नुकसान | Oats Benefits and Side Effects in Hindi

ओट्स खाने के 9 फायदे और नुकसान | Oats Benefits and Side Effects in Hindi

स्वस्थ तथा सेहतमंद रहने के के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना बेहद जरुरी है. ऐसे में ओट्स में काफी अच्छी मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है.

ओट्स को जौ का दलिया भी बोला जाता है. ये बनाने में भी काफी आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नही लगता. ये पचने में भी आसान होता है. इसे खाने से हमें पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है साथ ही साथ पेट भी भर जाता है.

ओट्स बाजार में कई तरह के फ्लेवर में मौजूद है. आप चाहे तो इसे पानी या दूध के साथ खा सकते है. सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.

Oats-Benefits-and-Side-Effects-in-Hindi ओट्स खाने के 9 फायदे और नुकसान | Oats Benefits and Side Effects in Hindi

ओट्स क्या है | What is Oats in Hindi

ओट्स (Oats in Hindi) को जई भी कहा जाता है. इसमें काफी मात्रा में फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व पाये जाते है. यह एक बहुत ही स्वादिष्ट, लाइट तथा हेल्दी फूड है.

ओट्स के प्रकार | Oats Types in Hindi

ओट्स के कई प्रकार होते है जैसे – Oat Flour, Oat Bran, Quick Oats, Instant Oats, Oat groats आदि.

ओट्स खाने के फायदे | Benefits of Oats in Hindi

ओट्स खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी गुणकारी भी है, जो कई गंभीर बीमारियों से हमें बचाने में मदद करता है. जैसे – मोटापा, कैंसर, मधुमेह आदि. वैसे तो ओट्स को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन इसके साथ-साथ ये हमारी त्वचा और सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद है.

ओट्स खाने के फायदे वजन कम करने के लिए

बढ़ता वज़न कई बीमारियो की जड़ होता है इसके अलावा मोटापे का असर हमारी पर्सनालिटी पर भी पड़ता है. जो लोग अपने मोटापे से परेशान है उनके लिए ओट्स का सेवन करना काफी लाभकारी है. इसमें मौजूद Insoluble और Soluble Fiber चर्बी कम करने में मददगार है. जो लोग मोटापे के कारण परेशान है उन्हें ओट्स का सेवन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : पेट की चर्बी कम करने के आसान उपाय

ओट्स खाने के फायदे दिल के रोगों को दूर रखें

ओट्स में Beta-Glucan काफी मात्रा में पाया जाता है और ये ब्लड के साथ तेजी से घुल जाता है. ओट्स में मौजूद Beta-Glucan कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है. और हमारे दिल को स्वस्थ रखता है. ओट्स LDL Cholesterol को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे दिल की समस्याएं काफ़ी कम हो जाती है और दिल की बीमारियों से बचने में भी मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें : दिल को स्वस्थ रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार

ओट्स खाने के फायदे तनाव कम करने के लिए

ओट्स में मौजूद फाइबर (Fiber) और मैग्नीशियम (Magnesium) दिमाग में सेरोटोनिन (Serotonin) की मात्रा बढ़ाता है. जिससे नींद अच्छी आती है और हमारा मूड भी अच्छा रहता है. आप चाहे तो इसमें ब्लूबेरी (Blueberries) डालकर भी इसका सेवन कर सकते है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) और Vitamin C तनाव से लड़ने में मददगार है.

त्वचा को चमकदार बनाता है ओट्स

ओट्स का सेवन करने से हमारा शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही साथ ये हमारी त्वचा के लिए भी लाभकारी है. ओट्स त्वचा को नमी पहुंचाता है. जिनकी स्किन रूखी होती है या स्किन में जलन और खुजली होती है. उनके लिए ओट्स फायदेमंद है. इससे बना फेस पैक चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल और स्वस्थ बनती है.

यह भी पढ़ें : स्किन कैंसर के लक्षण और बचाव

कब्ज से छुटकारा दिलाए ओट्स

जिन लोगो को कब्ज की शिकायत रहती है उनके लिए ओट्स का सेवन करना फायदेमंद है. इसमें मौजूद अनसॉल्युबल फाइबर कब्ज की समस्या दूर करने में मदद करते है और पाचन शक्ति बढ़ती है.

यह भी पढ़ें : बवासीर होने पर अपनाएं ये नुस्खे

हाई ब्लड प्रेशर से छुटकारा दिलाए ओट्स

ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी ओट्स मददगार है. ओटमिल खाने से Systolic Blood Pressure 7.5 प्वाइंट और Diastolic Blood Pressure 5.5 प्वाइंट तक कम हो जाता है.

यह भी पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर का इलाज के घरेलू नुस्खे

ओट्स के फायदे मधुमेह के इलाज में

ओट्स का सेवन करना डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी की लिए भी फायदेमंद है. चिकित्सकों के अनुसार Lemon Oats खाने से शुगर का स्तर कम होता है. फाइबर से भरपूर होने के कारण यह आसानी से पच भी जाता है. स्टडी के अनुसार ओट्स Type 2 Diabetes के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है.

यह भी पढ़ें : इन लक्षणों के दिखने पर जरूर कराए डायबिटीज की जांच

ओट्स के फायदे इम्यूनिटी सुधारे

ओट्स खाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है. ओट्स में फाइबर होता है जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है.

ओट्स के फायदे कैंसर से लड़ने में

ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मददगार है. ओट्स में मौजूद फाइबर रेक्टल और कोलोन कैंसर से सुरक्षा करता है.

यह भी पढ़ें : प्रोस्टेट कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव

ओट्स खाने के नुकसान

वैसे तो ओट्स का सेवन करना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन ओट्स का ज्यादा सेवन करने से नुकसान भी होते है.

कब्ज – ओट्स को बिना सही तरीके पकाये खाने से आंतों में रुकावट पैदा हो सकती है और कब्ज की शिकायत हो सकती है.

मधुमेह – ओट्स की कुछ किस्मों में कृत्रिम पदार्थ और ज्यादा मात्रा में शुगर मिला होता है जिसको खाने से मधुमेह की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है.

सुबह का नाश्ता हमारे लिए कितना जरूरी है ये तो हम सब ही जानते है. सही से नाश्ता करने से हमारे शरीर में पूरे दिन कार्य करने के लिए ऊर्जा बनी रहती है. ऐसे में कई बार समय की कमी होने के कारण हम सही से नाश्ता नहीं कर पाते. अगर आपके पास समय की कमी है तो आप ओट्स का सेवन शुरू कर दे. ये आसानी से बनाया जा सकता है तथा इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और ये हमारी सेहत के लिए भी लाभकारी है.

Post Comment