नकसीर रोकने के 8 घरेलू उपाय | Home Remedies for Nose Bleeding in Hindi
कई बार हमारी नाक से अचानक खून निकलने लगता है जिसे देखकर कई बार लोग घबरा भी जाते है. नाक से खून निकलने को नकसीर कहते है. ज्यादा गर्मी के कारण नाक से खून आना एक आम बात है. ज्यादातर ये समस्या बच्चों में देखने को मिलती है.
बड़े लोगों में ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण ये समस्या हो जाती है. वैसे तो नाक से खून आने के कई कारण हो सकते है और ये अपने आप ठीक हो जाती है. लेकिन अगर ये समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर को जरूर दिखाए.

नाक से खून आने का कारण | Causes of Nose Bleeding in Hindi
नाक से खून आने के पीछे बहुत से कारण हो सकते है. नीचे हमने नाक से खून निकलने के कारणों के बारे में बताया है.
दवाइयां – एस्प्रिन और हेपेरिन जैसी दवाइयां भी कई बार नाक से खून निकलने का कारण बन सकती है. इन दवाइयों में खून को पतला करने वाले तत्व होते है जिससे नाक से खून बहने लगता है.
जुकाम – जुकाम के कारण भी नाक से खून निकल सकता है. जुकाम से नाक की परत में जलन होती है जिससे नाक से खून निकलने के चांसेस बढ़ जाते है. इसके अलावा एलर्जी के कारण भी नकसीर की समस्या हो सकती है.
चोट – नाक पर चोट लग जाने के कारण भी नाक से खून निकलने की समस्या हो सकती है. अगर चोट लगने के बाद नकसीर की समस्या दस मिनट से ज्यादा रहती है और हर रोज नकसीर की समस्या होती है तो बिना देरी करे डॉक्टर को दिखाए.
नाक से खून या नकसीर रोकने के घरेलू उपाय | Home Remedies for Nose Bleeding in Hindi
नाक से खून निकलने की समस्या खतरनाक भी हो सकती है यदि नाक से काफी ज्यादा खून निकले, धुंधला दिखाई देने लगे या फिर बेहोशी आ जाये. ऐसे परिस्थिति में डॉक्टर से संपर्क करे. लेकिन अगर नकसीर की समस्या ज्यादा नहीं है तो घरेलू नुस्खों की मदद से भी इन पर काबू पाया जा सकता है. नीचे हमने घरेलु नुस्खे बताये है जिनकी मदद से आप नकसीर की समस्या से राहत पा सकते है.
नाक से खून आने पर ठन्डे पानी का इस्तेमाल करें
नकसीर की समस्या होने पर ठंडे पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है. ठंडा पानी नाक से खून का बहना बंद करने में मददगार है. इसके लिए आपको ठन्डे पानी की धार सिर पर डालनी है इससे नाक से खून बहना बंद हो जायेगा.
नाक से खून आने पर साइट्रस फल है फायदेमंद
साइट्रस फलों का सेवन करने से नाक से खून आने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. साइट्रस फलों में बायोफ्लैवोनाइड्स की मात्रा ज्यादा होती है. जिससे खून आने की समस्या बंद हो जाती है. नाक से खून आने की समस्या को दूर करने के लिए अपनी डाइट में साइट्रस फलों को शामिल करें.
यह भी पढ़ें : जाने क्या है ड्रैगन फ्रूट और इसके फायदे
नाक से खून आने पर मुंह से सांस ले
जब भी नाक से खून निकले तब नाक की बजाए मुंह से सांस ले. नाक से साँसे लेने पर खून और भी ज्यादा बाहर निकल सकता है. लेकिन अगर आप मुंह से सांस लेते है तो खून को रोकने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर का इलाज के घरेलू नुस्खे
नाक से खून आने पर सिर ऊँचा करे
जब भी नाक से खून निकले तो सबसे पहले अपना सिर ऊंचा करके एक जगह पर बैठ जाये. फिर दोनों नथुनों को दस मिनट के लिए अपने हाथों से दबा कर रखे. गालो, नाक और माथे पर बर्फ रगड़ें इससे खून बंद हो जायेगा.
नाक से खून आने पर बर्फ है फायदेमंद
नकसीर को रोकने के लिए बर्फ की मदद भी ली जा सकती है. नकसीर रोकने के लिए बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेट ले उसके बाद उसे नाक पर लगाएं. इससे नकसीर रुक जाएगी.
नकसीर के लिए बेल के पत्ते
नाक से खून का निकलना रोकने के लिए बेल के पत्ते को पानी में पकाएं उसके बाद उसमे मिश्री मिलाकर पिए. इससे नकसीर बंद हो जाएगी. इसके अलावा सुहागे को पानी में घोलकर नथुनो पर लगाये, इससे भी नकसीर बंद हो जाएगी.
नकसीर के लिए प्याज का इस्तेमाल करें
प्याज का इस्तेमाल सब्जियों में तो किया ही जाता है इसके अलावा ये नकसीर से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है. प्याज को काटकर सूंघने से नकसीर बंद हो जाती है.
नाक से खून आने पर गुलकंद है फायदेमंद
गुलकन्द भी नकसीर से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है. इसके लिए आपको पंद्रह ग्राम गुलकन्द को दूध के साथ सुबह और श्याम खाने से नकसीर ठीक हो जाती है.
Post Comment