कीवी खाने के इन 13 फायदों से अनजान होंगे आप | Kiwi Khane Ke Fayde

कीवी खाने के इन 13 फायदों से अनजान होंगे आप | Kiwi Khane Ke Fayde

कीवी फल के छिलके का रंग भूरा होता है और भीतर से इसका रंग हरा होता है. ये काफी मुलायम होता है और इसके अंदर काले रंग के छोटे-छोटे बीज भी मौजूद होते है. कीवी फल का उत्पादन चीन में हुआ था और अब यह लगभग हर देश में मिलता है. इसे चाइनीज गूसबेरी (Chinese Gooseberry) के नाम से भी जाना जाता है. कीवी का वैज्ञानिक नाम एक्टीनिडिया डेलिसिओसा (Actinidia Deliciosa) है. कीवी फ्रूट लोगो को अपने हरे रंग और स्वाद के कारण आकर्षित करता है.

Kiwi-Khane-Ke-Fayde कीवी खाने के इन 13 फायदों से अनजान होंगे आप | Kiwi Khane Ke Fayde

कीवी खाने के फायदे दिल के लिए

दिल से संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए कीवी फ्रूट लाभदायक है. इसमें मौजूद पोटेशियम लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर दिल के दौरे के खतरे को कम करने में मदद करता है. कीवी में मौजूद फाइबर और विटामिन धमनियों को मजबूत बनाते है और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाते है. नियमित रूप से कीवी फल का सेवन करने से दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें : कंजेस्टिव हार्ट फेलियर के लक्षण

पाचन के लिए कीवी के फायदे

पाचन को सही रखने के लिए भी कीवी का सेवन करना लाभकारी है. कीवी फल में अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है. इसीलिए कीवी फल पाचन के लिए भी फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें : कब्ज के कारण और कब्ज दूर करने के 11 उपाय

कीवी फल खाने के फायदे अस्थमा के लिए

कीवी फ्रूट में विटामिन सी तथा एन्टीऑक्सिडेंट उच्च मात्रा में मौजूद होते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है. कीवी फल अस्थमा के उपचार में प्रभावी होता है. अस्थमा की समस्या के कारण परेशान लोगो को कीवी का सेवन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : शकरकंद के 10 फायदे और कुछ नुकसान

वजन घटाने के लिए कीवी फल के फायदे

कीवी का सेवन करने से वजन को कम करने में काफी मदद मिलती है. कीवी में कैलोरी बहुत कम होती है जो वजन बढ़ने का कारण होती है. कीवी फल में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. वजन घटाने के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ फायदेमंद होते है. फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है और भूख को शांत करता है.

यह भी पढ़ें : मोटापा कम करने के उपाय

गर्भावस्था के लिए कीवी फ्रूट

प्रेगनेंसी के समय स्वस्थ आहार का सेवन करना बहुत जरुरी है. प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर खानपान की जरुरत होती है. कीवी फल में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है जो गर्भावस्था में फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें : जानिए प्रेग्नेंट कैसे होते है

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कीवी के फायदे

नियमित रूप से कीवी का सेवन करने से शरीर में इकट्ठा अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है. इसका सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है. इसके अलावा ये खून को गाढ़ा होने से रोकता है.

यह भी पढ़ें : कोलेस्ट्रॉल कम करने के 15 उपाय

कीवी के फायदे अच्छी नींद के लिए

यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो कीवी फल का सेवन करने से आपको बेहतर नींद पाने में मदद मिल सकती है. प्राकृतिक एंजाइमों से भरपूर कीवी नींद को बेहतर बनाने में मददगार है. कीवी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने के साथ ही नींद को सुधारने में मददगार है. कीवी में सेरोटोनिन उच्च मात्रा में मौजूद होते है, जो अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार होते है.

कीवी के फायदे ब्लड प्रेशर के लिए

ब्लड प्रेशर की समस्या सुनने में तो काफी आम लगती है, लेकिन इस समस्या के चलते अनेक बीमारियों के पैदा होने का खतरा बना रहता है. कीवी का सेवन करने से रक्त परिसंचरण व्यवस्था को सुधारने में मदद मिलती है. कीवी में पोटेशियम भरपूर मात्रा में उपस्थित होता है, जो उच्च रक्तचाप को कम करने में मददगार होता है. सोडियम का ज्यादा इस्तेमाल उच्च रक्तचाप के बढ़ने का कारण होता है. इससे बचने के लिए पोटेशियम युक्त कीवी फ्रूट खाना सेहत के लिए फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें : हाई और लो ब्लड प्रेशर के 22 घरेलू नुस्खे

कीवी खाने के फायदे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में

कीवी में बहुत से पोषक तत्व उपस्थित होते है जो हमारी प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाने में हमारी मदद करते है. इसमें उपस्थित विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट हमें संक्रमण से बचाते है.

आँखों के लिए कीवी फल

कीवी में ल्यूटिन जैसे फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते है. ल्यूटिन को रेटिना के लिए फायदेमंद माना जाता है. ल्यूटिन एक कैरोटीनॉयड विटामिन है जो बढ़ती उम्र के साथ होने वाले अंधेपन को दूर रखने का काम करता है.

यह भी पढ़ें : आँखों की रोशनी बढ़ाने के 13 तरीके

लिवर के लिए कीवी

कीवी खाने से लिवर से जुड़ी समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है. कीवी फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते है. इससे लिवर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : फैटी लिवर के कारण लक्षण और इलाज

त्वचा के लिए कीवी

कीवी फल में अधिक मात्रा में विटामिन C उपस्थित होता है, जो त्वचा के लिए लाभकारी होता है. खाद्य आहार में मौजूद विटामिन सी त्वचा के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. विटामिन सी की मदद से त्वचा को स्वस्थ रखने, मुँहासे से छुटकारा पाने, नमी बनाए रखने और स्किन को सूर्य की पराबैंगनी किरणों से बचाने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : पिम्पल्स हटाने के 15 घरेलू उपाय

बालों के लिए कीवी के लाभ

बालों की देखभाल के लिए कीवी फल फायदेमंद साबित हो सकता है. बालों के लिए विटामिन ए, बी, और सी बहुत महत्वपूर्ण होता है. और कीवी फ्रूट में विटामिन ए, बी 6 और सी अच्छी मात्रा में मौजूद होते है. इसीलिए कीवी फल आपके बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

यह भी पढ़ें : बालों को तेजी से बढ़ाने के 13 उपाय

कीवी के नुकसान

वैसे तो कीवी का सेवन करने के कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है. परन्तु कुछ लोगो को इसका सेवन करने से एलर्जी की शिकयत हो सकती है, जैसे जीभ में सूजन, गले में खुजली, उल्टी आदि.

Post Comment