घी से शरीर को होते है ये 12 बड़े फायदे | Ghee Khane Ke Fayde

घी से शरीर को होते है ये 12 बड़े फायदे | Ghee Khane Ke Fayde

बहुत से लोग घी का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक मानते है. अगर आपको भी ऐसा लगता है तो ये लेख पढ़ने के बाद घी को लेकर आपके विचार बिल्कुल बदल जाएंगे. यदि घी का सही तरीके से सेवन किया जाये तो ये शरीर को अनेक तरह के फायदे पहुंचाता है. नीचे हमने घी का सेवन करने के फायदों के बारे में बताया है, जिन्हें जानने के बाद आप भी अपने आहार में घी को जरूर शामिल करेंगे.

Ghee-Khane-Ke-Fayde घी से शरीर को होते है ये 12 बड़े फायदे | Ghee Khane Ke Fayde

घी खाने के फायदे वजन कम करने के लिए

जिन लोगो का यह मानना है कि घी खाने से शरीर का वजन बढ़ने लगता है तो ऐसा नही है. घी का सही मात्रा में सेवन करने से वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट वजन को नियंत्रित रखने में सहायक है.

यह भी पढ़ें : मोटापा कम करने के लिए डाइट प्लान

देसी घी के फायदे हृदय प्रणाली के लिए

घी में लिनोलिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है. इसके अलावा घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है तथा दिल को स्वस्थ बनाए रखता है. नियमित रूप से एक चम्मच देसी घी का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है. यह दिल की नलियों को ब्लॉक होने से रोकता है.

यह भी पढ़ें : कंजेस्टिव हार्ट फेलियर के लक्षण

घी के फायदे कैंसर के लिए

कैंसर जैसी बीमारी से बचने के लिए गाय का घी बहुत फायदेमंद है. शुद्ध घी में कैंसर से लड़ने के गुण मौजूद होते है. यह कैंसर कोशिकाओं के गठन को रोकता है. नियमित रूप से घी का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा कम होता है.

यह भी पढ़ें : स्तन कैंसर के लक्षण

देसी घी खाने के फायदे खांसी के लिए

घी की मदद से खांसी को दूर करने में भी मदद मिल सकती है. 1 चम्मच देसी घी में गुड मिलकर गर्म करे. उसके बाद इसका सेवन करे. इससे लंबे वक्त से आ रही खांसी में आराम मिलता है.

यह भी पढ़ें : जानिए इमली से होने वाले 8 गजब के फायदे

घी के फायदे पाचन के लिए

घी की मदद से पाचन क्रिया सही रहती है. घी बॉडी में जमा चर्बी को विटामिन में बदलने का कार्य करता है. भोजन में घी मिलाकर खाने से खाना जल्दी पचता है.

घी खाने के फायदे हड्डियों के लिए

हड्डियों को मजबूत करने के लिए घी का सेवन जरूर करे. घी में विटामिन K2 होता है जो हड्डियों तक कैल्शियम को पहुँचाने का कार्य करता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है.

घी के लाभ आँखों के लिए

घी में विटामिन A अच्छी मात्रा में मौजूद होता है यह हमारी आँखों के लिए फायदेमंद है. विटामिन A आँखों की रक्षा करता है. नियमित रूप से घी में मिश्री मिलाकर खाने से आँखों की रौशनी को तेज़ होने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें : आँखों की रोशनी बढ़ाने के 13 तरीके

इम्युनिटी के लिए घी खाने के फायदे

घी का नियमित रूप से सेवन करने से इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है और इन्फेक्शन और बीमारियों से बचने में सहायता मिलती है.

नाक में घी डालने के फायदे

जो लोग माइग्रेन की समस्या से पीड़ित है उनके लिए घी काफी लाभदायक है. इसके लिए आपको नाक में घी की 2 बूँद डालनी है. इससे आपको माइग्रेन के दर्द से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें : माइग्रेन से छुटकारा पाने के 10 तरीके

दूध में देसी घी मिलाकर पीने के फायदे

थकान या कमजोरी महसूस होने पर 1 गिलास दूध में 1 चम्मच घी मिलाकर पीने से कमजोरी तथा थकान से छुटकारा मिलता है. इसके अलावा दूध में देसी घी मिलाकर सोने से पहले सेवन करने से कब्ज में आराम मिलता है.

घी के फायदे चेहरे के लिए

फेस के लिए भी घी का इस्तेमाल करना लाभदायक है. चेहरे पर घी का इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा नरम और सुन्दर रहती है. इसके लिए घी तथा पानी को समान मात्रा में लें और इन्हें आपस में मिला ले. उसके बाद इसे अपने फेस पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करे. दस मिनट के बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धोये. ऐसा करने से आपके चेहरे की नमी बानी रहेगी.

बालों में घी लगाने के फायदे

बालों को सही पोषण न मिलने की वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते है, और बाल टूटने लगते है. इस समस्या को दूर करने के लिए नहाने से एक घंटा पहले बालों में घी को हल्का गर्म करके लगाए. इससे आपके बालो को पोषण मिलेगा साथ ही बाल चमकदार और खूबसूरत बनेंगे.

यह भी पढ़ें : बालों का झड़ना रोकने के 7 घरेलू उपाय

घी खाने के नुकसान

घी का सेवन करना सेहत के लिए कितना लाभदायक है ये तो आप जान ही चुके होंगे. लेकिन घी का सेवन करने से आपको तभी फायदा होगा जब आप इसका सीमित मात्रा में सेवन करे ज्यादा मात्रा में घी का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. नीचे हमने घी से होने वाले नुकसान के बारे में बताया है.

दस्त – ज्यादा मात्रा में घी का सेवन करने से दस्त की समस्या हो सकती है.

अपच – यदि आप ज्यादा घी का सेवन करते है तो आपको अपच की शिकायत हो सकती है.

हृदय के मरीज – दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को घी का सेवन नहीं करना चाहिए.

वजनी लोग – जिन लोगों का वजन ज्यादा है उन्हें अधिक मात्रा में घी नहीं खाना चाहिए.

Post Comment