बालों के लिए एलोवेरा के फायदे | Aloe Vera for Hair in Hindi
हर लड़की की चाहत होती है कि उसके बाल घने और लम्बे हो, लेकिन धुल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से हमारे बालों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. जिसके कारण बाल बेजान होने लगते हैं.
बालों की देखभाल के लिए एलोवेरा का उपयोग करना बहुत लाभकारी है. इसमें मौजूद अमीनो एसिड और प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम बालों की जड़ों को स्वस्थ बनाकर बालों को बढ़ने में मदद करते हैं. एलोवेरा में उपस्थित एंटीसेप्टिक और एंटी फंगल गुण डैंड्रफ को कम करने में मदद सकते हैं.

बालों के लिए एलोवेरा के फायदे
- बालों को बढ़ने में मदद करता है.
- एलोवेरा से डैंड्रफ कम होता है.
- एलोवेरा बालों में नमी बरकरार रखता है.
- एलोवेरा बालों में खुजली को कम करता है.
- एलोवेरा बालों का चिपचिपापन दूर करता है.
बालों के लिए एलोवेरा का उपयोग कैसे करें
एलोवेरा को बालों में कैसे लगाएं (use of aloe vera for hair in hindi) अब हम एलोवेरा से बने घरेलू उपचार के बारे में बताएंगे. इनके इस्तेमाल से आपके बाल न केवल घने और लंबे होंगे, बल्कि मुलायम भी होंगे.
यह भी पढ़ें : बालों को कंडीशन करने के 6 तरीके
बालों के लिए एलोवेरा और अरंडी का तेल
अरंडी का तेल बालों को लंबा और घना बनाता है. एलोवेरा के साथ इसका इस्तेमाल करने से बालों को पोषण मिलता है और बाल गिरना कम हो जाते है.
एक कटोरी में एक कप ताजा एलोवेरा जेल, दो चम्मच कैस्टर ऑयल और दो चम्मच मेथी पाउडर को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं. अब इस मिश्रण को अपने बालों और बालों की जड़ों में अच्छे से लगा ले. इसे लगाने के बाद शावर कैप पहन ले. अब आप इसे लगाकर सोने जा सकते है.
आप चाहे तो टॉवल को शावर कैप के साथ सर पर लपेट सकते है, ताकि सोते वक्त कैप निकल न जाये. अगली सुबह बालों को ठन्डे पानी और शैम्पू से धो ले और कंडीशनर लगाए. आप हफ्ते में 1-2 बार इसका इस्तेमाल कर सकती है.
एलोवेरा और प्याज
यह बालों को झड़ने से रोकता है और बालों को घना बनाता है. इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा. इसके लिए आपको एक कप प्याज का रस और एक चम्मच एलोवेरा जेल की जरुरत पड़ेगी.
सबसे पहले 3 से 4 प्याज ले और उन्हें अच्छे से पीस ले. उसके बाद उन्हें छानकर रस निकाल ले. फिर इसमें एलोवेरा जेल मिलाये. अब आप इससे अपने बालों की मसाज करे. इसे एक घंटे बालों में लगा रहने दे. फिर इसे माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से धो लें. आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं.
बालों के लिए एलोवेरा और शहद
नारियल का तेल और शहद बालों को अच्छी तरह से कंडीशन करते हैं और बालों में नमी बनाए रखते हैं. इसके लिए आपको 5 चम्मच एलोवेरा जेल, तीन बड़े चम्मच नारियल का तेल, दो चम्मच शहद और शॉवर कैप की जरूरत पड़ेगी.
सबसे पहले एलोवेरा जेल, नारियल तेल और शहद को एक कटोरे में मिलाएं और पेस्ट बना ले. उसके बाद इसे बालों में लगा ले. इस पेस्ट को बालों में लगाने के बाद बालों को शावर कैप से ढक दे और इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दे. फिर शैम्पू और कंडीशनर से बालों को धो लें. आप इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं.
एलोवेरा और एप्पल विनेगर
यह मिश्रण बालों में खुजली और डैंड्रफ को कम करने में मदद करेगा. इसके लिए आपको एक कप एलोवेरा जेल, दो चम्मच एप्पल विनेगर और एक चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी.
एक कटोरे में एलोवेरा जेल, एप्पल विनेगर और शहद को मिलाएं और एक मिश्रण तैयार करें. अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं. इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद इसे शैम्पू और कंडीशनर से धो लें. आप इसका उपयोग सप्ताह में दो बार कर सकते है.
एलोवेरा और नींबू
एक कटोरे में दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें. इस मिश्रण को बालो की जड़ो में लगाए. अब से आधे घंटे के लिए छोड़ दे. उसके बाद शैम्पू और कंडीशनर से धो ले. आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते है.
Post Comment