बालों के लिए नींबू के रस के 8 फायदे | Benefits of Lemon Juice for Hair in Hindi

बालों के लिए नींबू के रस के 8 फायदे | Benefits of Lemon Juice for Hair in Hindi

नींबू का रस बालों के लिए औषधि की तरह है जो कई सालों से उपयोग में लाया जा रहा है और इससे बालों की कई समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है. इसे दुनियाभर में उपयोग किया जाता है. नींबू का रस आपके बालों की समस्याओं को दूर करता है और आपके बालों की सुन्दरता को बढ़ाता है. इस लेख में हम आपको बालों के लिए नींबू के रस के फायदे बता रहे हैं.

Benefits-of-Lemon-Juice-for-Hair-in-Hindi बालों के लिए नींबू के रस के 8 फायदे | Benefits of Lemon Juice for Hair in Hindi

बालों के लिए नींबू के रस के फायदे

डैंड्रफ के लिए – डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच नींबू का रस मिला ले. अब इस मिश्रण को बालों में लगा ले. आधे घंटे के बाद बालों को शैंपू करे. सप्ताह में 2 से 3 बार यह हेयर मास्क लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है.

यह भी पढ़ें : ऑयली बालों के लिए क्या खाना चाहिए

जुओं के लिए निम्बू का रस – एक निम्बू के रस को निकाल ले और उसे अपने सिर पर लगाये. अब शावर कैप पहन ले और इसे एक घंटे के लिए छोड़ दे. बाद में कंघी की सहायता से जुंए निकाले. आप इसका इस्तेमाल सप्ताह में दो बार कर सकते है.

मुलायम और चमकदार बाल – आधे नींबू के रस के साथ आधा कप योगर्ट मिलाएं. इस मास्क को हलके नम बालो पर लगाये और आधे घंटे के लिए छोड़ दें. इसे गर्म पानी से धो लें. इससे आपके बेजान बाल मुलायम और चमकदार बन जायेंगे.

रूखे-बेजान बालों के लिए – 2 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच शहद और 1 कप पानी को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें और धोए हुए बालों पर लगाएं. अब बालों की कुछ देर तक मसाज करें और दस मिनट तक इस मिश्रण को बालों में लगा रहने दें. उसके बाद बालों को शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें. इस हेयर मास्क को 2 हफ्ते में एक बार लगाएं, लेकिन ध्यान रहे कि आप सप्ताह के बाकी दिनों में अन्य कंडीशनिंग हेयर मास्क का उपयोग करें.

यह भी पढ़ें : ग्लॉसी ब्लैक हेयर के लिए 6 घरेलू नुस्खे

सफेद बाल – असमय सफ़ेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू का उपयोग कर सकते हैं. 2 चम्मच नींबू के रस के साथ 2 चम्मच नारियल के तेल को हल्का गर्म करें. अब इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाएं. 30 मिनट के बाद बालों को शैम्पू से धो लें. इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराएं.

हेयर फॉल के लिए नींबू – 1 चम्मच एलो वेरा जेल में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसके बाद इसे स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें. इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराएं. ऐसा करने से आपके बाल गिरना बंद हो जाएंगे. नींबू का रस बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है और डैंड्रफ से राहत दिलाने में भी सहायक है.

घुंघराले बालों को सीधा करने के लिए – घुंघराले बालों का उपचार करने के लिए नींबू और नारियल के तेल का उपयोग करना फायदेमंद है. क्योंकि नींबू एक प्राकृतिक स्ट्रेटनर है. नारियल तेल और नींबू का रस आपके बालों को मजबूत बनाने और उन्हें पोषण देने में मदद करता है. लेकिन अगर इसके साथ दूध भी मिलाया जाए, तो यह और भी ज्यादा प्रभावी बन जाता है जो घुंघराले बालों को सीधा करने में सहायता कर सकता है. इन तीनों को बराबर मात्रा में लें और इसे अपने बालों पर लगाएं और फिर कुछ देर बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें.

बालों को बढ़ाने के लिए नींबू का रस – निम्बू का रस बालों का झड़ना रोकने में कारगर साबित हो सकता है. और डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाता है. 1 चम्मच एलो वेरा जेल में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. फिर इसे स्कैल्प पर लगाएं और बीस मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें. इसकी मदद से बाल गिरना कम हो जायेंगे. आप इसका इस्तेमाल सप्ताह में दो बार कर सकते है.

Post Comment