ब्रिस्क वॉक करने से होते है ये 7 बड़े फायदे | Brisk Walking Benefits in Hindi

ब्रिस्क वॉक करने से होते है ये 7 बड़े फायदे | Brisk Walking Benefits in Hindi

आज के आधुनिक युग में अधिकतर लोग कंप्यूटर पर ही काम करते है. ज्यादातर लोगों की जीवनशैली ऐसी हो गयी है की वो बिलकुल भी शारीरिक श्रम नहीं करते है और उनका शरीर बिलकुल भी फिट नहीं होता है. शरीर के फिट न होने के कारण बहुत सी बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है. अगर आप भी व्यस्त जीवनशैली के कारण एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते है तो बेहतर है की 10 मिनट तेज चाल से चले. ब्रिस्क वॉक की मदद से बहुत सी परेशानियों से राहत मिलती है. तो चलिए जानते है ब्रिस्क वॉक के फायदों के बारे में.

Brisk-Walking-Benefits-in-Hindi ब्रिस्क वॉक करने से होते है ये 7 बड़े फायदे | Brisk Walking Benefits in Hindi

ब्रिस्क वॉक से पाचन होता है बेहतर

ब्रिस्क वॉक करना पाचन के लिए अच्छा होता है. ब्रिस्क वॉक फेफड़ों की कार्यप्रणाली को सही रखता है. इसके अलावा पाचन तंत्र सही से काम करता है. आंतो में खाद्य पदार्थो की मूवमेंट ठीक रहती है. बॉडी की मेटाबोलिक दर बढ़ती है.

तेज चलने के फायदे हड्डियों के लिए

नियमित चलना हड्डियों के लिए फायदेमंद है. यह हड्डियों के घनत्व को बनाए रखता है. और उन्हें मजबूत बनाता है. दौड़ने से हड्डियों पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से जरूरी खनिज पदार्थ हड्डियों तक पहुंचते हैं और हड्डियां मजबूत होती हैं.

तनाव दूर होता है

तेज चलने से शरीर थकता है और हैप्‍पी हार्मोन का स्राव होता है. तेज चलने से तनाव दूर होता है. तेज चलने के कुछ ही सेकंड के अंदर दिमाग एक हार्मोन रिलीज करता है जिस वजह से प्राकृतिक तरीके से मूड फ्रेश होता है. अच्छी नींद आती है. तनाव का सामना करने की क्षमता बढ़ती है.

दिल के लिए फायदेमंद

ब्रिस्क वाक दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी है. 10 मिनट ब्रिस्क वाक करने से बीपी तथा कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है. दिल की बीमारियों की आशंका कम होती है.

कमर दर्द में आराम

जब हम तेज चलते है तब रक्त संचार रीढ़ समेत बॉडी के सब मुलायम ऊतकों की तरफ होता है. टॉक्सिन बाहर निकलते हैं तथा रीढ़ का लचीलापन बना रहता है जिस वजह से कमर दर्द से आराम मिलता है.

वजन पर नियंत्रण

वजन को नियंत्रित करने के लिए आपको तेज चलना चाहिए. हफ्ते में कम से कम पांच दिनों तक तीस मिनट तेज चलने से 340 कैलोरी बर्न होती है.

डायबिटीज का खतरा कम होता है

ब्रिस्क वाक करने से डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है. इससे शुगर का स्तर सामान्य रहता है, इंसुलिन क्षमता में सुधार होता है.

Post Comment