ये 5 चीजें बन सकती है हेयर लॉस का कारण | Causes of Hair Loss in Hindi

ये 5 चीजें बन सकती है हेयर लॉस का कारण | Causes of Hair Loss in Hindi

डॉक्टरों का कहना है कि हर दिन 100-200 बालों का झड़ना आम है. लेकिन, क्या होगा अगर आपके बाल इससे ज्यादा झड़ रहे हो? ऐसे कई कारण हैं जो आपके बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं. यहां तक ​​कि दैनिक गतिविधियों से आपके बाल पतले हो सकते हैं और बाद में गिर सकते हैं. इस लेख में हम कुछ कारणों के बारे में बात करेंगे जो आपको यह जानने में मदद कर सकते हैं कि बालों के झड़ने का कारण क्या हो सकता है.

Causes-of-Hair-Loss-in-Hindi ये 5 चीजें बन सकती है हेयर लॉस का कारण | Causes of Hair Loss in Hindi

बाल झड़ने के कारण

तनाव – बहुत अधिक तनाव लेने के कारण आपको बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ज्यादा तनाव लेना आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके बालों की सेहत पर भी बुरा असर डालता है. इसलिए जितना हो सके तनाव से बचने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें : जानिए क्या है को-वॉश और इसके फायदे

टाइट हेयर स्टाइल – ज्यादा टाइट हेयर स्टाइल की वजह से आपके बालों के रोम खींचे जाते हैं और वो कमजोर हो जाते हैं. इसलिए बहुत ज्यादा टाइट हेयर स्टाइल से बचने की कोशिश करे.

गलत खानपान – जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करना चाहिए. उसी तरह अगर आप अगर बालों को भी स्वस्थ बनाए रखना चाहते है तो अपनी डाइट में स्वस्थ आहार को शामिल करे. ऐसा करने से आपको बालों से जुडी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी.

हॉट टूल्स – यदि आप लगातार अपने बालों पर गर्म उपकरण का उपयोग कर रहे हैं, तो वे कमजोर होकर गिरने लगेंगे. इसलिए ब्लोअर और स्ट्रेटनर जैसे हॉट टूल्स के उपयोग को कम करे.

हेयर प्रोडक्ट्स – बालों को सुन्दर दिखाने के लिए लोग बहुत से हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है. लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स आपके बालों को नुकसान पहुंचाते है. इससे आपके बाल टूट सकते हैं और क्षतिग्रस्त हो सकते हैं.

Post Comment