स्वस्थ बालों के लिए खाएं ये 5 खाद्य पदार्थ | Food to Eat For Healthy Hair in Hindi

स्वस्थ बालों के लिए खाएं ये 5 खाद्य पदार्थ | Food to Eat For Healthy Hair in Hindi

हम अपने बालों को अच्छा दिखाने के लिए शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल तो नियमित रूप से करते है, लेकिन बालों को पोषण देने के लिए अपने खानपान पर ध्यान नहीं देते, जिससे धीरे-धीरे हमारे बालों को नुकसान होता है.

यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि एक संतुलित आहार, जो विटामिन और खनिजों से भरपूर हो, स्वस्थ बाल पाने के लिए बहुत जरूरी है. नीचे हमने उन खाद्य पदार्थो के बारे में बताया है जो बालों को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है.

Food-to-Eat-For-Healthy-Hair-in-Hindi स्वस्थ बालों के लिए खाएं ये 5 खाद्य पदार्थ | Food to Eat For Healthy Hair in Hindi

बालों को स्वस्थ रखने के लिए फूड्स

शकरकंद – शकरकंद विटामिन A से भरपूर होता है, जो हमारे स्कैल्प की रक्षा करने वाले तेलों का उत्पादन करने में मदद करता है. जबकि, विटामिन A की कमी से खुजली और डैंड्रफ हो सकता है. गाजर, आम और कद्दू विटामिन A के अच्छे स्रोत हैं.

सैल्मन – मजबूत बालों के लिए, प्रोटीन और विटामिन D से भरपूर चीजों का सेवन करना जरुरी है. सैल्मन इन दोनों पोषक तत्वों का एक अच्छा मिश्रण है. इसके अलावा सैल्मन में ओमेगा -3 फैटी एसिड भी पाया जाता है.

यह भी पढ़ें : बालों को स्वस्थ बनाने के 6 तरीके

पालक – पालक कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं. हेयर फॉलिकल्स को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में पालक को शामिल करें.

अखरोट – सूरज की किरणों से हमारे बालों को नुकसान पहुंचता है. अखरोट में मौजूद पोषक तत्व हमारे बालों को गर्मी से बचाने में मदद करते हैं. अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड की मात्रा भी होती है.

अंडे – अंडे मिनरल्स और प्रोटीन से भरे होते हैं, जो बालों के लिए आश्चर्यजनक रूप से काम कर सकते हैं. आयरन एक मिनरल है, जो अंडों में उच्च मात्रा में मौजूद होता है और हमारे बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह हेयर फॉलिकल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है. इसके अलावा चिकन और मछली भी आयरन के स्रोत हैं.

Post Comment