बालों की देखभाल के लिए टिप्स | Hair Care Tips in Hindi
बालों की कीमत क्या होती है ये उनसे बेहतर कौन बता सकता है जिनके बाल तेजी से झड़ रहे हो. यह कहना बिल्कुल भी गलत नही होगा की हमारे बालो का हमारे लुक पर बहुत बड़ा असर पड़ता है. लेकिन सही खानपान न होने, धूल-मिटटी, प्रदूषण की वजह से हमारे बालों पर बुरा असर पड़ता है.
अब सवाल यह आता है कि बालों की देखभाल कैसे करें? इसका जवाब बहुत आसान है. इस लेख में, हम कुछ हेयर केयर टिप्स बता रहे हैं जो न केवल फायदेमंद हैं, बल्कि उनका उपयोग करना बहुत आसान है. साथ ही इन्हें बनाने और लगाने में ज्यादा समय नहीं लगता है.

बालों की देखभाल के लिए एग कंडीशनर
सबसे पहले 2 अंडे को फोड़कर उनका पीला भाग एक कटोरी में डाल ले. उसके बाद इसमें 2 चम्मच ओलिव आयल मिलाकर मिक्स करे. आप इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं. फिर इस पैक को ब्रश की मदद से अपने बालों पर लगाएं और 2 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद ठंडे पानी और माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें. आप इसे सप्ताह में एक बार अपने बालों पर लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें : बालों को कितनी बार धोना चाहिए
टूटते बालों के लिए शहद और जैतून का तेल
ऑलिव ऑयल बालों के लिए बहुत लाभकारी है. यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और बालों को झड़ने से रोकता है और बालों को बढ़ने में मदद करता है. वहीं, शहद के इस्तेमाल से बेजान बालों में सुधार होता है. यह एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह भी काम करता है.
इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच ओलिव आयल को मिक्स कर ले. और उसके बाद हाथों से स्कैल्प की मसाज करे. मसाज करने के बीस मिनट बाद बालों को शैम्पू से धो ले. आप हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते है.
नींबू और जैतून का तेल
नींबू का रस साइट्रिक एसिड का प्रमुख स्रोत है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते है जो रूसी को कम करते है और स्कैल्प को पोषण देते है.
इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच लेमन जूस और 2 चम्मच ओलिव आयल को एक कटोरे में डालकर मिक्स कर ले. फिर अपने सर की मालिश करे. बीस मिनट के बाद अपने बालों को शैम्पू से धो ले. इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है.
उलझे हुए बाल के लिए एवोकाडो
एवोकाडो और योगर्ट न केवल किफायती है, बल्कि उलझे हुए बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. एवोकाडो में विटामिन B और E होते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं और उन्हें टूटने से रोकते हैं. योगर्ट जड़ों से बालों को पोषित करता है.
इसका इस्तेमाल करने कजे लिए एक पके हुए अवाकाडो को काट ले और उसका बीज निकाल ले. अब इसे अच्छे से मैश कर ले और इसमें एक कप योगर्ट मिलाकर पेस्ट बना ले. अब इस पेस्ट को सिर पर लगाये और 40-45 मिनट के लिए छोड़ दे. इसके बाद सिर को शैंपू से धो लें और बाद में कंडीशनर लगाएं. आप इस हेयर मास्क को हफ्ते में 1 या 2 बार लगा सकते हैं.
मोटे बालों के लिए बीयर और अंडा
अंडे में प्रोटीन और फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को मॉइस्चराइज करते हैं और बालों को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं. अंडा और बीयर बालों की जड़ों को मजबूत और उन्हें बढ़ने में मदद करते है, जिससे बाल लंबे और घने दिखते हैं.
½ कप फ्लैट बीयर, एक चम्मच एवोकैडो तेल और एक अंडे को एक कटोरे में डालकर मिक्स कर ले. अब इस मिक्सचर को अपने बालों और जड़ों पर अच्छे से लगा ले. जब यह बालों और स्कैल्प पर लग जाये तब सिर को शावर कैप से ढक ले. आधे घंटे बाद बालो को शैम्पू करें और कंडीशन करना न भूले. इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है.
शैम्पू
बालों को लंबा, घना और स्वस्थ रखने के लिए उन्हें साफ रखना जरूरी है. हर्बल हेयर केयर प्रोडक्ट भी चुनें. शैम्पू भी उनमें से एक है. शैंपू भी प्रत्येक प्रकार के बालों के लिए अलग-अलग होते हैं. इसलिए जब भी कोई शैम्पू चुनें तो इस बात का ध्यान रखें.
ऑयली बालों के लिए – तैलीय बालो के लिए मॉइस्चराइजिंग और कंडीशनर के रूप में काम करने वाला शैम्पू न लें. ऐसे बालों को ज्यादा मॉइस्चराइजिंग की आवश्यकता नहीं होती है. तैलीय बालों में डैंड्रफ की समस्या आम है. इसलिए, एंटी-डैंड्रफ शैंपू चुनें.
ड्राई बालों के लिए – ड्राई बालों के लिए शैम्पू ऐसा होना चाहिए जो बालों को मॉइस्चराइज़ करे और उन्हें मुलायम बनाए. ऐसे शैम्पू का इस्तेमाल न करे जो स्कैल्प में मौजूद प्राकृतिक तेल को भी सुखा दे. ड्राई बालों को शैम्पू करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें.
नॉर्मल बालों के लिए – इस प्रकार के बाल न तो ड्राई होते हैं और न ही ऑयली होते हैं, इसलिए नॉर्मल बालों के लिए किसी भी सामान्य शैम्पू का इस्तेमाल किया जा सकता है.
अपने बालों को स्वस्थ बनाने के लिए क्या खाएं
नीचे हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थो के बारे में बताने वाले है जो बालों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरुरी है. यदि आपके बाल पूरी तरह से ठीक हैं, तो भी आप इनका सेवन कर सकते हैं.
ऑयली बालों के लिए खाद्य पदार्थ
विटामिन बी और ई – विटामिन B बालों के लिए बहुत जरूरी है. विटामिन-बी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से शरीर में सीबम उत्पादन नियंत्रित होता है. यह सीबम है, जो शरीर और स्कैल्प में पसीने और तेल का कारण बनता है. विटामिन-बी मछली, मांस, फल और सब्जियों में पाया जाता है.
वही विटामिन E वाले खाद्य पदार्थो में जरुरी तेल होते है जो बालो को स्वस्थ रखने में मदद करते है. यह हरी पत्तेदार सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स में पाये जाते है.
जिंक – जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थो का सेवन करने से सीबम के उत्पादन को नियंत्रित किया जा सकता है. आपको बाजार में जिंक सप्लीमेंट आसानी से मिल जायेंगे. इसके अलावा मछली, सूखे मेवे और बींस में भी जिंक पाया जाता है.
ड्राई बालों के लिए खाद्य पदार्थ
आयरन – बालों के रोम को बढ़ाने और उन्हें मजबूत करने के लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए.
विटामिन डी – विटामिन डी बालों के लिए बहुत जरुरी है. मशरूम में काफी मात्रा में विटामिन डी होता है. आप विटामिन डी सप्लीमेंट भी ले सकते है.
ओमेगा 3 – मुलायम बाल पाने के लिए आपको ओमेगा 3 को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. वसायुक्त मछली जैसे सैलमन और मैकेरल ओमेगा 3 से भरपूर होते हैं. इसके अलावा सोयाबीन, फ्लैक्स सीड्स, अखरोट और अंडे भी ओमेगा -3 के स्रोत हैं.
बालों की देखभाल के लिए टिप्स
प्रदूषण – आजकल हर जगह प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ रहा है जो बालों की सेहत के लिए सही नहीं है. आपको अपने बालों को जितना हो सके प्रदूषण से बचाना चाहिए.
गर्म पानी – ज्यादातर लोग बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते है जो की सही नहीं है. गर्म पानी की वजह से बाल नमी खोने लगते हैं और सूखे और बेजान होने लगते हैं. इसीलिए गर्म पानी का उपयोग करने के बजाये ठन्डे पानी का इस्तेमाल करे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करे.
Post Comment