सूखे और बेजान बालों के लिए 4 हेयर मास्क | Hair Masks for Lifeless Hair in Hindi

सूखे और बेजान बालों के लिए 4 हेयर मास्क | Hair Masks for Lifeless Hair in Hindi

सैलून में कंडीशनिंग पर पैसे खर्च करने के बजाय, आप सूखे और बेजान बालों के लिए घर पर ही कुछ हेयर मास्क बना सकते हैं. इस तरह, आप न केवल पैसे बचा सकते हैं, बल्कि अपने बालों को स्वस्थ भी रख सकते हैं.

Hair-Masks-for-Lifeless-Hair-in-Hindi सूखे और बेजान बालों के लिए 4 हेयर मास्क | Hair Masks for Lifeless Hair in Hindi

सूखे और बेजान बालों के लिए हेयर मास्क

मेयोनेज़ मास्क – 1 कप मेयोनेज़, 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल, और ¼ योगर्ट को एक साथ मिलाएं. इसमें एक नींबू का रस मिलाएं और अपने पूरे बालों में लगाएं. अब एक शावर कैप पहने और आधे घंटे के लिए छोड़ दे. मेयोनेज़ और जैतून का तेल बालों को कंडीशन करता है जबकि योगर्ट और नींबू बालों में चमक और जान डालते हैं.

यह भी पढ़ें : बालों में शाइन, बाउंस एंड वॉल्यूम के लिए तेल

कोकोनट क्रीम मास्क – इसके लिए आपको 1 कप कोकोनट क्रीम और 2 चम्मच नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी. कोकोनट क्रीम बनाने में काफी आसान है. बस एक नारियल से दूध निकालें और इसे रात में फ्रिज में स्टोर करें. आप देखेंगे कि क्रीम ऊपर आ गयी होगी. धीरे से क्रीम को निकाले और इसका इस्तेमाल अपने बालों का मास्क बनाने के लिए करें. यह एक बहुत ही बढ़िया मास्क है जो आपके बालों को मुलायम बना देगा.

ओट्स हेयर मास्क – 1/2 कप ओट्स और ½ कप कच्चे दूध को आपस में मिलाकर एक पेस्ट बना ले. अब इसे अपने बालों में लगा ले. अब एक शावर कैप पहने और 20 मिनट के लिए छोड़ दे. खुजली या परतदार स्कैल्प वाले लोगों के लिए यह मास्क बहुत अच्छा है.

करी लीव्स मास्क – एक मुट्ठी करी पत्ते को रातभर गर्म पानी में भिगो दें. उसके बाद पत्तियों को निचोड़ें और उन्हें एक ब्लेंडर में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल के साथ पीस लें. इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और बीस मिनट के लिए छोड़ दें. यह मास्क आपके रोम छिद्रों को मजबूत करेगा और बालों को सफ़ेद होने से रोकेगा.

Post Comment