स्ट्रेच मार्क्स दूर करेंगे ये 8 उपाय | How to Remove Stretch Marks in Hindi

स्ट्रेच मार्क्स दूर करेंगे ये 8 उपाय | How to Remove Stretch Marks in Hindi

गर्भावस्था के समय ज्यादातर महिलाओ के स्ट्रेच मार्क्स आ जाते है. स्किन में खिंचाव आने के कारण पेट के निचले हिस्से, पीठ, पैरों आदि पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते है. स्ट्रेच मार्क्स दिखने में बिलकुल भी अच्छे नही लगते. कई बार स्ट्रेच मार्क्स की वजह से आप अपनी पसंद के कपडे भी नही पहन पाते है. यदि प्रेगनेंसी के बाद आये स्ट्रेच मार्क्स की वजह से आप परेशान है तो निचे बताए गए उपायों की मदद से आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते है.

How-to-Remove-Stretch-Marks-in-Hindi स्ट्रेच मार्क्स दूर करेंगे ये 8 उपाय | How to Remove Stretch Marks in Hindi

स्ट्रेच मार्क्स कैसे हटाएं

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए सर्जरी जैसे ट्रीटमेंट है, लेकिन ये काफी महंगी होती है साथ ही इन तकनीकों में खतरे की सम्भावना बनी रहती है. लेकिन आप चाहे तो कुछ उपायों को अपनाकर भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर सकती है.

स्ट्रेच मार्क्स हटाने का तरीका अंडे की सफेदी

अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है. अंडे के सफेद वाले हिस्से में प्रोटीन अच्छी मात्रा में मौजूद होता है. इसीलिए अगर आप नियमित रूप से अंडे के सफेद वाले हिस्से को स्ट्रेच मार्क्स के ऊपर लगाएं तो यह आपके स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए 1-2 अंडे का सफेद हिस्सा निकाले और स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं तथा जब यह सूख जाये तब इसे धो दे.

यह भी पढ़ें : अंडा खाने के 13 फायदे और नुकसान

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा है तेल से मसाज

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए तेल से मसाज करना भी एक अच्छा विकल्प है. खिंचाव की वजह से आये स्ट्रेच मार्क्स पर नियमित रूप से तेल से मसाज करने से इन्हें कम करने में मदद मिल सकती है. लगभग दस मिनट आप तेल से स्ट्रेच मार्क्स के ऊपर मसाज करे. इसके लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते है, इसके अलावा आप चाहें तो बादाम, अरंडी और जैतून आदि के तेल का भी उपयोग कर सकते है.

यह भी पढ़ें : बच्चो की मसाज के लिए तेल

एलोवेरा स्ट्रेच मार्क्स हटाने का घरेलू उपाय

एलोवेरा का उपयोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा यह मुंहासों से भी निजात दिलाने में मदद करता है. एलोवेरा की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को सही करने में मदद मिलती है. इसमें नेचुरल हीलिंग गुण होते है तथा यह एक स्किन सॉफ्टनर भी है, जिनकी मदद से स्ट्रेच मार्क को दूर करने में मदद मिलती है. स्ट्रेच मार्क्स से राहत पाने के लिए एलोवेरा को रोजाना नियमित रूप से स्ट्रेच मार्क पर लगाये.

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करे आलू

आलू का उपयोग भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले एक आलू का टुकड़ा काट लीजिये. उसके बाद इस टुकड़े को थोड़ी देर के लिए स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगायें तथा सूखने दे. इसके सूखने के पश्चात इसे गुनगुने पानी की मदद से साफ कर लीजिये.

स्ट्रेच मार्क्स का इलाज है सेब का सिरका

सेब के सिरके का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. सेब का सिरका लगाने से कुछ दिनों में ही फर्क महसूस होने लगेगा. निशानों से छुटकारा पाने के लिए सेब के सिरके को पानी में घोलकर बीस मिनट के लिए निशानों पर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से साफ कर ले.

स्ट्रेच मार्क्स के लिए शक्कर

स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए 1 चम्मच शक्कर को कुछ बूँद बादाम के तेल और निम्बू के रस के साथ मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स और स्किन पर दो से तीन मिनट तक लगाए. ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद मिलेगी. नहाने से पहले इस मिश्रण को लगाये.

निम्बू का रस करे स्ट्रेच मार्क्स को कम

जहां पर स्ट्रेच मार्क्स है वहाँ पर निम्बू के रस से मसाज कीजिये और फिर इसके सूख जाने के बाद गुनगुने पानी की मदद से धो लीजिये. ऐसा करने से कुछ दिनों में ही स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगेंगे.

यह भी पढ़ें : नींबू के फायदे और नुकसान

विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स के लिए

रोजाना नियमित रूप से बीस मिनट के लिए अपने स्ट्रेच मार्क्स पर विटामिन ई के तेल से मसाज करे. इस तेल की मदद से आपके स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगेंगे.

Post Comment