तिल के बीज तथा तिल के तेल के फायदे | Til aur Til ke Tel ke Fayde

तिल के बीज तथा तिल के तेल के फायदे | Til aur Til ke Tel ke Fayde

हमारे घरों में सदियों से तिल का इस्तेमसल किया जा रहा है. खासकर मीठी चीज़ों में तिल का इस्तेमाल ज्यादा होता है. गुड़ और तिल को एक साथ खाने से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. तिल को इंग्लिश में सेसमे (Sesame) कहते है.

तिल का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है. खासकर सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. तिल 3 प्रकार के पाए जाते है. लाल तिल, सफ़ेद तिल तथा काला तिल. काले तिल का प्रयोग औषधि के रूप में ज्यादा अच्छा माना जाता है.

तिल में मौजूद सेसमीन नामक एन्टीऑक्सिडेंट कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने नही देता. जिस कारण ये ब्रैस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, लंग कैंसर आदि के होने की आशंका को कम करने में मददगार है.

Til-aur-Til-ke-Tel-ke-Fayde तिल के बीज तथा तिल के तेल के फायदे | Til aur Til ke Tel ke Fayde

तिल में मौजूद पोषक तत्व | Nutrition in Sesame Seeds in Hindi

निचे आपको तिल के पोषक तत्व बताए जा रहे है जो आपको 28 ग्राम तिल के बीज से प्राप्त होंगे.

प्रोटीन (Protein) – 4.7 ग्राम
कॉपर (Copper) – 0.7 मिलीग्राम
कैल्शियम (Calcium) – 277 मिलीग्राम
लोहा (Iron) – 4.1 मिलीग्राम
मैंगनीज़ (Manganese) – 0.7 मिलीग्राम
फास्फोरस (Phosphorus) – 17.9 मिलीग्राम
मैग्नीशियम (Magnesium) – 99.7 मिलीग्राम
जिंक (Zinc) – 2 मिलीग्राम
फाइबर (Fiber) – 3. 9 ग्राम
थियामीन (Thiamine ) – 0.2 मिलीग्राम
ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) – 93 मिलीग्राम
विटामिन बी 6 (Vitamin B6) – 0.2 मिलीग्राम

तिल के फायदे

तिल में मौजूद मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड बॉडी में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. यह हृदय संबंधी बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद है. इसके अलावा हड्डियां मजबूत करने तथा त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. नीचे हमने विस्तार से तिल के फायदों के बारे में बताया है.

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार तिल के बीज

Til कोलेस्ट्रोल को कम करने में भी मददगार है. इसमें मौजूद फाइटोस्टोरोल्स कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकते है.

यह भी पढ़ें : हार्ट अटैक के कारण, लक्षण और इससे बचाव के उपाय

तिल का सेवन करने से तनाव होता है दूर

अक्सर लोग परेशानियों के चलते जल्दी तनाव में आ जाते है. वैसे तो मैडिटेशन भी तनाव दूर करने में मददगार है. लेकिन तिल के बीज में मौजूद तत्व भी तनाव से राहत दिलाने में मदद करते है. इसके अलावा शरीर में खून की कमी होने की वजह से कमजोरी तथा चक्कर आदि आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए काले तिल का इस्तेमाल करना फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें : मैडिटेशन और इसके फायदे

तिल का सेवन पाचन में करता है मदद

पेट से जुडी समस्याओं के लिए भी तिल का सेवन करना फायदेमंद है. इसमें मौजूद फाइबर पेट के लिए फायदेमंद होता है. पाचन सही रखने के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें : दस्त रोकने के घरेलू उपाय

बालों के लिए फायदेमंद है तिल

तिल के तेल को बालों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. सर्दियों में तिल के तेल से मालिश करना फायदेमंद होता है. तील के तेल का प्रयोग करने से बालों का झड़ना रुकता है. आप चाहे तो तील को खा भी सकते है.

यह भी पढ़ें : बालों को तेजी से बढ़ाने के उपाय

मधुमेह के लिए फायदेमंद है तिल का तेल

til benefits in hindi डायबिटीज यानी मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारी के लिए भी तिल का तेल लाभकारी है. तील के तेल में मौजूद विटामिन E तथा अन्य एंटीऑक्सीडेंट जैसे- लिगनैंस अच्छी मात्रा में होते है जो टाइप 2 मधुमेह में फायदा पहुंचाते है.

यह भी पढ़ें : टाइप 2 डायबिटीज

तिल के तेल के फायदे चेहरे के लिए

चेहरे के लिए भी तिल को फायदेमंद माना जाता है. तिल का इस्तेमाल करके चेहरे पर निखार लाया जा सकता है. इसके लिए आपको तिल को दूध में भिगो लेना है और फिर उसका पेस्ट अपने चेहरे पर लगाना है. ऐसा करने से चेहरे पर चमक आती है. इसके अलावा तिल के तेल की मालिश करना भी त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है.

यह भी पढ़ें : गोरे होने के उपाय

ब्लड प्रेशर कम करे तिल

रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर का न तो बढ़ना अच्छा होता है और न ही घटना ये बात सबको पता है. लेकिन तिल का तेल मधुमेह में ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है. तिल के बीज में मौजूद मैग्नीशियम रक्तचाप को कम करने में मददगार है.

यह भी पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर का इलाज के घरेलू नुस्खे

हड्डियों के लिए फायदेमंद है तिल

तिल में मौजूद कैल्शियम, जिंक तथा फास्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है. इसके अलावा तिल में पाया जाने वाला डाइट्री प्रोटीन तथा एमिनो एसिड बच्चो की बोन्स के विकास के लिए फायदेमंद है. तिल अर्थराइटिस की बीमारी से बचाने में मददगार है. तिल के तेल की मदद से गठिया जैसे रोग से राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें : रूसी हटाने के घरेलू नुस्खे और उपाय

तिल के घरेलू नुस्खे

  • जो बच्चे बिस्तर में पेशाब करते है उनके लिए तिल फायदेमंद है. 100 ग्राम गुड़ को पिघला कर इसमें 50 ग्राम तिल तथा 25 ग्राम अजवाइन मिलाकर लड्डू बनायें और सुबह तथा शाम दोनों समय एक लडडू खाने से पेशाब करने की समस्या से राहत मिलती है.
  • तिल की खली को पानी के साथ पीसकर गर्म करके बांधने से मोच में फायदा मिलता है.
  • तिल का तेल लगाने से रूसी से राहत मिलती है.
  • तिल का तेल (Sesame Oil) अल्ट्रावायलेट किरणों से हमारी त्वचा को बचाने में मदद करता है.
  • तिल को मक्खन या चीनी में मिलाकर बकरी के दूध के साथ तिल को मक्खन या चीनी में मिलाकर बकरी के दूध के साथ पीने से बवासीर में लाभ होता है.
  • 1 चम्मच तिल का तेल मुंह में भर लें तथा इसे 10 मिनट के लिए मुँह में चलाते रहे और फिर थूक दे. इससे दांत तथा मसूड़े मजबूत होते है.

यह भी पढ़ें : बवासीर का घरेलू उपचार

तिल के नुकसान

Sesame Side Effects in Hindi वैसे तो तिल का कोई नुकसान नहीं है लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए. कुछ लोगों को तिल के तेल से Allergy की समस्या हो सकती है. इसके अलावा अगर आप ब्लड को पतला करने वाली किसी दवाई का सेवन कर रहे है तो इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर ले.

Post Comment