दांतों में कीड़ा लगने पर अपनाएं ये 4 उपाय | Dant Mein Keeda Ka Ilaj
दांत में कीड़ा लगना (Tooth Cavity) एक आम समस्या है. लम्बे समय तक खाने के अवशेष जमा होने की वजह से दांतों में कीड़े लगने की समस्या उत्पन्न होती है. दांतों की ठीक से देखभाल न करने के कारण तथा ठीक से सफाई न करने के कारण दांतों के बीच भोजन के कण फसे रहते है और इनके सड़ने की वजह से दांतों में कीड़े लगने लगते है. आज हम आपको दांतों के कीड़े का इलाज के घरेलू उपाय बताने वाले है जिनकी मदद से आपको दांतों के कीड़े की समस्या से छुटकारा मिलेगा.

दांत में कीड़ा लगने के कारण
दांत में कीड़े लगने के बहुत से कारण हो सकते है इनेमल (Enamel) के कमजोर हो जाने के कारण किसी के भी दांतों में कीड़ा लग सकता है. इसके अलावा ठीक से दांतो की सफाई न करना और ज्यादा मात्रा में मीठे पदार्थों का सेवन करना आदि भी दांतों में कीड़ा लगने का कारण है. इससे बचने के लिए नियमित रूप से अपने दांतों की जांच करवाते रहे. यदि दांतों में काला बिंदु दिखाई दे तो सतर्क हो जाना चाहिए.
दांत में कीड़ा लगने से बचने के उपाय
- मिठाई, चॉकलेट आदि जैसे मीठे पदार्थों का सेवन कम मात्रा में करे.
- दांत पर चिपकने वाली चीजें खाने से बचें.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिए.
दांत में कीड़ा का इलाज
शुरुआत में दांतों में बहुत ही छोटा सा छेद बनता है जिसे लोग नजरअंदाज कर देते है. क्युकी शुरुआत में किसी भी तरह का दर्द या परेशानी नही होती, परन्तु ये दांत के नष्ट होने की शुरुआत होती है. ये छोटा सा छेद दांतों की जड़ों तक जाकर दर्द का कारण बनता है. इसीलिए समय रहते इसका उपचार करना जरुरी है ताकि दांत के दर्द की समस्या से बचा जा सके. नीचे हमने दांत दर्द के इलाज के उपाय बताये है.
यह भी पढ़ें : दांतों को चमकाने के 9 तरीके
लौंग दांत के कीड़े की दवा
लौंग बहुत ही गुणकारी औषधि है. इसका इस्तेमाल अनेक स्वास्थ्य संबंधी चीज़ो में किया जाता है. इसके अलावा ये दांतों के कीड़े से राहत दिलाने में भी मददगार है. इसके लिए 2-4 लौंग लेकर इन्हें अच्छी तरह से पीस ले, उसके बाद इसे कीड़े वाले दांत पर लगा दे और 5 मिनट के लिए मुँह को बंद रखे. आप चाहे तो लौंग के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते है. एक रूई का छोटा टुकड़ा लेकर उसे लौंग के तेल में भिगो दे और अपने कीडे वाले दांत पर रख दे.
यह भी पढ़ें : दांत दर्द दूर करने के तरीके
दांत के कीड़े के लिए लहसुन
लौंग की तरह लहसुन भी दांत के कीड़े से छुटकारा दिलाने में मददगार है. इसमें मौजूद गुण दांत दर्द और कीड़े को दूर करने में मददगार है. रोजाना 1 लहसुन की कली को कीड़े वाले दाँत से चबाये और इसे कीड़े वाले दांत पर ही बनाए रखे.
यह भी पढ़ें : मुंह की बदबू कैसे दूर करे 9 तरीके
दांतों के लिए फायदेमंद है नीम
नीम में पाए जाने वाले औषधीय गुण हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है है. नीम का इस्तेमाल करने से दांतो से सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है. रोजाना नीम से दातुन करने से दांत मजबूत होते है और दांतो का पीलापन भी कम होता है. दांतों के कीड़ों से बचने के लिए भी नीम फायदेमंद है.
यह भी पढ़ें : मुंह के छालों से राहत दिलाएंगे ये 10 घरेलू नुस्खे
प्याज का इस्तेमाल करें
मुंह की समस्याओं को दूर करने के लिए प्याज का इस्तेमाल करना लाभकारी है. प्याज की मदद से मुंह के बैक्टीरिया, कीड़े आदि से बचने में मदद मिलती है. प्याज के एक छोटे टुकड़े को कीड़े वाले दांत पर रखकर चबाएं और इसमें से जो लार निकले उसे कीड़े वाले दांत पर ही बनाये रखे.
यह भी पढ़ें : मसूड़ों से खून रोकने के 13 उपाय
दांत में कीड़े का इलाज
ऊपर बताए गए घरेलू नुस्खे दांतों के कीड़े से राहत दिलाने में मदद कर सकते है, लेकिन अगर घरेलू नुस्खे आजमाने के बाद भी आपको कोई फर्क महसूस नहीं हो रहा है तो डेनसिट्स से सलाह ले.
कीड़ा लगने पर इसका इलाज दांतों की स्थिति पर भी निर्भर करता है. डेंटिस्ट आपके दांत का एक्स-रे भी कर सकते है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आपका दांत कितना खोखला हो चुका है. डेंटिस्ट दांतों के कीड़े वाले हिस्से को छोटी ड्रिल मशीन की मदद से साफ़ करके उसमें चांदी या रेसिन भर देते है. इसे दांतों की फिलिंग करना कहते है. ऐसा करने से दांत और ज्यादा खराब होने से बच जाता है.
अगर दांत जड़ो तक ख़राब हो चुका है तो डेंटिस्ट को रूट कैनाल ट्रीटमेंट करना पड़ता है. इसे (RCT) कहते है. इसमें जड़ तक ड्रिल से सफाई की जाती है और इसमें रेसिन भर दिया जरा है. और इसके बाद ऊपर कैप को लगाया जाता है. यह कैप मजबूत खोल होता है जो असली दांत की तरह दिखाई देता है. इस कैप को लगाने से RCT किये हुए दांत का बचाव होता है.
Post Comment