जूँ और लीख भगाने के 6 घरेलू उपचार | Ju Ka Ilaj in Hindi

जूँ और लीख भगाने के 6 घरेलू उपचार | Ju Ka Ilaj in Hindi

सिर में जूं होना एक आम बात है. जूं की समस्या बच्चों में ज्यादा होती है. जुएं एक सिर से दूसरे सिर में काफी तेजी से फैलती है. जूं खतरनाक नहीं होती परंतु कई बार इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है. एक बार सिर में अगर जुएं पड़ गईं तो ये बहुत ज्यादा परेशान करती है. अगर आप भी जूं की समस्या से परेशान है या फिर आपके घर मे किसी के सिर में जूं पड़ गयी है तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से जूं से छुटकारा पा सकते है.

Ju-Ka-Ilaj-in-Hindi जूँ और लीख भगाने के 6 घरेलू उपचार | Ju Ka Ilaj in Hindi

सिर में जूं होने के लक्षण

  • सिर में खुजली और सिर में लाल चकत्तों का होना.
  • बालों में जूं के अंडे होना.
  • जूं के चलने से होने वाली दिक्कत.

सिर में जूं होने के कारण

  • ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आना जिसके सिर में पहले से ही जूं है.
  • ऐसे व्यक्ति के कपडे, टोपी आदि पहनना जिसके सिर में पहले से ही जू है.
  • जू से पीड़ित व्यक्ति की कंघी का इस्तेमाल करना.
  • एक ही बिस्तर, तकिया और सोफे आदि का इस्तेमाल करना.

जूं भगाने के लिए प्‍याज का रस

एक बड़े प्‍याज को घिस लें और उसे मलमल के कपड़े में डाल कर निचोड़े और जूस निकाले. अब आप इस रस को अपने सर पर लगा ले और मालिश करे. अब शावर कैप पहने और बाद में बालों को गरम पानी से धोये. फिर कंघी की सहायता से अपने बालों को झाड़ें और जुंए को निकालें. आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते है.

यह भी पढ़ें : बालों के लिए प्याज के रस का उपयोग कैसे करे

जुओं के लिए निम्बू का रस

इसका इस्तेमाल करने के लिए एक निम्बू के रस को निकाल ले और उसे अपने सिर पर लगाये. अब शावर कैप पहन ले और इसे एक घंटे के लिए छोड़ दे. बाद में कंघी की सहायता से जुंए निकाले. आप इसका इस्तेमाल सप्ताह में दो बार कर सकते है.

यह भी पढ़ें : स्कैल्प एक्सफॉलिएशन से पाएं हेल्दी स्कैल्प

टी ट्री ऑइल

5-6 बूंद टी ट्री ऑइल और 3 चम्‍मच नारियल तेल को मिक्‍स कर के हल्‍का गर्म करे. उसके बाद इससे अपने सिर की मालिश करे और शावर कैप पहने. फिर दो घंटे बाद बालो को झाड़कर जूं निकाले. उसके बाद सिर को धोकर कंडीशनर लगा ले.

जूं के लिए नीम का रस या नीम का तेल

सबसे पहले नीम की पत्तियों को पीस ले और उसका रस निकालें. इस रस को बालों में लगाने से जूं से छुटकारा मिलता है. इसके अलावा जूं से छुटकारा पाने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए 20 नीम का तेल और 60 एम एल नारियल तेल को मिला कर हल्‍का गर्म करे और सिर पर लगाए. उसके बाद शावर कैप पहने. चार घंटे बाद कंघी कर के जुएं निकालें और फिर शैंपू करे. आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते है.

नमक और सिरका

¼ कप नमक और ¼ कप सिरके का पेस्ट बनाएं और सिर पर लगाएं. उसके बाद सिर को शावर कैप से ढक दें और दो घंटे के लिए छोड़ दें. फिर बालों में शैम्पू एवं कंडीशनर का इस्तेमाल करें.

लहसुन और निम्बू से जू का इलाज

10 से 12 लहसुन और 3 चम्‍मच नींबू के रस का पेस्ट तैयार करे. अब इसे सिर पर लगा ले और एक घंटे में गर्म पानी से धो ले.

Post Comment