मूली के पत्ते खाने के 9 चमत्कारी फायदे | Mooli Ke Patte Khane Ke Fayde
आप मूली के पत्तो का सेवन जरूर करते होंगे, लेकिन क्या आप मूली के पत्ते से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते है? मूली के पत्ते का सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत से फायदे होते है. मूली के पत्ते बवासीर जैसी बीमारी में बहुत फायदेमंद है. मूली के पत्तों में विटामिन A, B, C मौजूद होते है, साथ ही इसमें फॉस्फोरस, क्लोरीन, सोडियम, आयरन तथा अन्य पोषक तत्व (Nutrients) पाये जाते है. आज इस लेख के जरिये हम आपको मूली के पत्ते खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे.

मूली के पत्ते खाने के फायदे बवासीर के लिए
बवासीर जैसी दर्दनाक बीमारी से राहत पाने के लिए मूली के पत्ते बहुत उपयोगी है. बवासीर के मरीजों के लिए मूली के पत्ते और मूली खाना बहुत लाभकारी है. इसका नियमित प्रयोग करने से आपको बवासीर से राहत मिल सकती है. साथ ही आप चाहे तो गुदाद्वार पर इसके पत्तों को पीसकर लगा सकते है.
यह भी पढ़ें : बवासीर का इलाज के 9 उपाय
मूली के पत्ते के फायदे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए
जिन लोगो की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है उनके लिए मूली के पत्तों का उपयोग करना फायदेमंद है. मूली के पत्तों में आयरन अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जिस वजह से यह थकान दूर करने में मदद करते है. साथ ही मूली के पत्तों में मौजूद विटामिन C एंटीऑक्सीडेंट का कार्य करता है. इसके अलावा मूली के पत्तो में उपस्थित विटामिन A और थियामीन जैसे खनिज एनीमिया और थकान दूर करते है.
मूली के पत्तों के लाभ मधुमेह में
जिन लोगो को डायबिटीज की शिकायत है उनके लिए मूली के पत्ते खाना फायदेमंद माना जाता है. मूली के पत्तो में उपस्थित गुण रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में सहायता करते है. अगर आप डायबिटीज से पीड़ित है तो मूली के पत्तो को अपनी डाइट में शामिल करना न भूले. आप मूली के पत्ते की सब्जी खा सकते है जिससे डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें : डायबिटीज के लक्षण क्या है
मूली के पत्ते के फायदे पीलिया में
पीलिया जैसी बीमारी का इलाज करने में मूली के पत्ते बहुत उपयोगी है. अगर किसी को पीलिया हो जाये तो मूली के पत्तो के रस का सेवन करें. इसके लिए मूली के पत्तों को पीसकर इसका रस निकाल ले और रोजाना 1/2 लीटर रस का सेवन 8-10 दिनों तक करे.
यह भी पढ़ें : पीलिया रोग तथा इसके लक्षण, कारण, उपचार
खांसी के लिए मूली के पत्तों के फायदे
अगर आपकी खांसी ठीक नही हो रही है या फिर आपको कफ की परेशानी है तो इससे छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में मूली के पत्तो को शामिल करे. इनमे काफी मात्रा में एंटी-कंजेस्टिव गुण उपस्थित होते है जो खांसी और कफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायता करते है.
मूली के पत्ते के फायदे ब्लड प्रेशर के लिए
मूली के पत्तो में उच्च मात्रा में पोटेशियम मौजूद होता है जिस वजह से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. अगर आप उच्च रक्तचाप के मरीज है तो मूली के पत्तों के इस्तेमाल से फायदा प्राप्त कर सकते है.
यह भी पढ़ें : हाई और लो ब्लड प्रेशर के 22 घरेलू नुस्खे
मूत्रवर्धक के रूप में मूली के पत्तों के फायदे
मूली के पत्तो का रस प्राकृतिक मूत्रवर्धक है. यह स्टोन्स को पिघलाने में सहायता करता है तथा मूत्राशय को साफ़ करने में सहायता करता है. साथ ही मूली के पत्तो में पेट साफ़ करने वाले गुण भी मौजूद होते है. इसीलिए अगर आपको मूत्र पथ से जुडी समस्या है तो मूली के पत्ते फायदेमंद हो सकते है.
मूली के पत्ते गठिया के लिए
गठिया रोग होने पर शरीर के जोड़ो में दर्द होता है. गठिया से राहत पाने के लिए मूली के पत्तो का रस लाभकारी हो सकता है. मूली के रस तथा चीनी को समान मात्रा में ले और पेस्ट तैयार कर ले. अब इस पेस्ट को जोड़ों पर लगाएं. इस पेस्ट की मदद से आपको दर्द से राहत मिल सकती है.
पाचन के लिए मूली के पत्तों के फायदे
मूली के पत्ते खाने से आप कब्ज और दस्त जैसी पेट से जुडी समस्याओं से निजात पा सकते है. मूली के पत्तो में उच्च मात्रा में फाइबर होता है. फाइबर हमारे पाचन के लिए बहुत लाभकारी है. पाचन को स्वस्थ रखने के लिए मूली के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल करे.

Post Comment