ये है हींग से होने वाले 5 चमत्कारी फायदे | Hing Ke Fayde

ये है हींग से होने वाले 5 चमत्कारी फायदे | Hing Ke Fayde

हींग एक मसाला है जिसका इस्तेमाल भोजन का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता है. हींग को इंग्लिश में असाफोएटिडा (Asafoetida) कहते है. खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा हींग का इस्तेमाल कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है. हिंग उल्टी, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार है. इसके अलावा भी हिंग के अनेक फायदे है. आज हम आपको हींग के फायदे के बारे में बताने वाले है.

Hing-Ke-Fayde ये है हींग से होने वाले 5 चमत्कारी फायदे | Hing Ke Fayde

हींग के फायदे पेट दर्द के लिए

हिंग में एंटी इंफ्लेमेटरी एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है जो अपच और गैस जैसी अनेक परेशानियों से राहत दिलाते है. पेट दर्द की समस्या होने पर हींग को पानी में घोलकर नाभि के पास लगाये. ऐसा करने से दर्द से राहत मिलेगी. साथ ही पेट दर्द से राहत पाने के लिए हींग, अजवाइन और काला नमक को मिलाकर पानी के साथ लेने से राहत मिलती है. इसके अलावा गैस से छुटकारा पाने के लिए हींग तथा गुड़ को मिलाकर गर्म पानी के साथ सेवन करे.

हींग खाने के फायदे दर्द के लिए

दर्द को दूर करने में हींग का उपयोग करना फायदेमंद है. हींग दांत दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है. दांत दर्द की शिकायत होने पर हींग को नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले और इस पेस्ट को दांत पर लगाएं. इससे दर्द से राहत मिलेगी. इसके अलावा जोड़ो के दर्द को दूर करने के लिए 1 गिलास पानी में जरा सी हींग डालें और उबाल ले. हींग के अच्छे से घुल जाने के बाद इसका सेवन गुनगुना ही कर ले. नियमित रूप से ऐसा करने से जोड़ो के दर्द से राहत मिलेगी.

हींग के लाभ पुरुषों की यौन समस्या के लिए

हिंग पुरुषो के लिए बहुत लाभकारी है. हींग का उपयोग पुरुषों की यौन समस्याओं जैसे शीघ्रपतन, शुक्राणु की कमी और नपुंसकता के इलाज के लिए किया जाता है. इसीलिए आप भी थोड़ी हींग का इस्तेमाल अपने खाने में जरुर करे जिससे यौन समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें : 8 फूड जो बढ़ाते है स्पर्म की गिनती

हींग के फायदे पीरियड्स के लिए

पीरियड के समय महिलाओं को पेट दर्द तथा मरोड़ की शिकायत होती है. ऐसे में आप हींग की मदद ले सकती है. हींग की मदद से पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत मिलती है. इसके लिए आपको 1 गिलास पानी के साथ 1 चुटकी हींग को मिलाकर सेवन करना है. ऐसा करने से मासिक धर्म में दर्द से राहत मिलती है.

श्वसन संबंधी समस्याओं में हींग के फायदे

श्वसन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए हींग का उपयोग किया जाता है. यदि आपको बलगम या छाती में दर्द की समस्या है तो आप हींग की मदद से इसका इलाज कर सकते है.

हींग के अन्य फायदे

हैंगओवर उतारे – हैंगओवर उतारने के लिए हींग को छाछ या पानी में मिलाकर सेवन करे.

हिचकी – अगर हिचकी आना बंद न हो तो हींग का सेवन करना फायदेमंद है.

त्वचा के लिए फायदेमंद – दाद या त्वचा से जुडी बीमारी होने पर हींग को पानी में घोलकर उस जगह पर लगाएं जहां त्वचा संबंधी समस्या है. कुछ ही दिनों के भीतर राहत मिलेगी.

फटी एड़ियां – यदि आपकी एड़ियां फट रही है तो हींग को नीम के तेल में मिलाकर फटी एड़ियों पर लगाएं. कुछ ही दिनों में फटी एड़ियों से राहत मिलेगी.

जलने पर – हींग को पानी में घोले और जली हुई जगह पर लगाएं ऐसा करने से जलन में आराम पड़ता है और फफोले नहीं पड़ते.

हींग के नुकसान

हींग के फायदे तो आप जान चुके होंगे लेकिन हिंग का ज्यादा सेवन करने से कुछ नुकसान भी हो सकते है. नीचे हमने हींग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया है.

एलर्जी – कुछ लोगों को हींग का इस्तेमाल करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है.

गर्भावस्था – प्रेगनेंसी में हींग का सेवन करने से बचना चाहिए.

पेट में अलसर – पेट में अल्सर की समस्या है तो हींग का सेवन नहीं करना चाहिए.

Post Comment