भांग का नशा उतारने के 10 उपाय | Bhang Ka Nasha Utarne Ke Upay
होली के समय लोग भांग का सेवन काफी ज्यादा करते है. वैसे तो भांग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है, लेकिन फिर भी होली के दिन लोग भांग का सेवन करते है. बहुत से लोग भांग का सेवन ज्यादा मात्रा में कर लेते है, जिससे उनके दिमाग पर भांग का असर काफी लम्बे समय तक रहता है. आज हम आपको भांग का असर कम करने के तरीके बताने वाले है.

भांग का नशा कितने घंटे रहता है
वैसे तो भांग का नशा एकदम नहीं चढ़ता है. इसे चढ़ने में थोड़ा वक्त लगता है, परन्तु जैसे ही यह नशा चढ़ता है तो कई घंटो तक चढ़ा रह सकता है. नशा उतरने का समय हर व्यक्ति पर अलग-अलग होता है.
यह भी पढ़ें : हींग से होने वाले 5 चमत्कारी फायदे
भांग का नशा कैसे उतारे
ज्यादा भांग का सेवन कर लेने से अनेक तरह की समस्याएं होने लगती है जैसे किसी काम पर ध्यान न लगना, भूख न लगना, चिड़चिड़ा होना और नींद न आना आदि. निचे बताए गए घरेलू नुस्खों को अपनाने से आपको भांग का नशा जल्दी उतारने में मदद मिलेगी.
भांग का नशा उतारने के उपाय खट्टे फल
भांग के नशे को उतारने के लिए खट्टे फल फायदेमंद है. इनमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट नशा देने वाले केमिकल्स का असर खत्म कर सकते है. जिस व्यक्ति का भांग का नशा उतारना है उन्हें अंगूर, संतरा और नींबू आदि जैसे खट्टे फल खिलाने चाहिए. इन फलों को खिलाने से कुछ ही घंटों के अंदर भांग का नशा उतर जायेगा.
भांग का नशा उतारने का नुस्खा खट्टी चीजें खाये
भांग के नशे को उतारने के लिए खट्टी चीज़े फायदेमंद है. यदि किसी को भांग का नशा ज्यादा हो गया हो तो उन्हें छाछ, निम्बू, दही, कच्चे आम की छाछ या इमली का पानी बनाकर पिलाएं. इनकी मदद से कुछ ही समय में नशा उतर जायेगा.
भांग का नशा उतारने का तरीका निम्बू पानी
भांग के नशे को उतारने के लिए बिना नमक या शक्कर डाले निम्बू पानी 3 से 4 बार पिलाएं. कुछ देर में भांग का नशा उतर जायेगा. सिर्फ नींबू को चाटने से ज्यादा लाभ होता है.
भांग का नशा उतारने के लिए नारियल पानी
भांग के नशे को काबू करने के लिए नारियल पानी फायदेमंद है. नारियल पानी का सेवन करने से नशा तो कम होता ही है साथ ही इसमें पाये जाने वाले मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को रिहाइड्रेट करते है जिससे शरीर में नशे से हुई ड्राईनेस खत्म होती है तथा नशा भी उतर जाता है.
सरसों तेल भांग का नशा उतारने का तरीका
अगर बहुत ज्यादा भांग का सेवन करने के कारण व्यक्ति बेहोशी की हालत में हो तो सरसो के तेल को थोड़ा सा गुनगुना करके दोनों कान में 1-2 बूंद डालें. ऐसा करने से बेहोशी टूट सकती है.
भांग का नशा उतारने के लिए पानी
कहा जाता है कि भांग का नशा उतारने के लिए पानी बहुत लाभदायक है. जो व्यक्ति नशे में हो उसे खूब पानी पिलाना चाहिए. पानी-पीने से पेट में उपस्थित नशीला पेय मूत्र के द्वारा बाहर निकल जाता है.
भांग का नशा कम करने के लिए अदरक
अदरक का इस्तेमाल वैसे तो चाय का टेस्ट बढ़ाने के लिए किया जाता है, साथ ही अदरक भांग का नशा उतारने में भी मदद कर सकती है. छोटा सा अदरक का टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से नशा उतरता है.
भांग के नशे को उतारने के लिए चना
चने का सेवन करना सेहत के लिए तो लाभकारी है ही, साथ ही यह भांग के नशे को कम करने में भी मददगार है. भांग का नशा होने पर भुने चने तथा संतरे का सेवन करे. इसकी मदद से भांग का नशा कम हो जायेगा.
भांग का नशा उतारने के लिए देसी घी
भांग के नशे को उतारने के लिए देसी घी का उपयोग भी किया जा सकता है. नशा उतारने के लिए आधा लीटर घी का सेवन करना चाहिए. इससे भी नशा उतारने में मदद मिलेगी.
भांग का नशा उतारने के लिए अरहर की कच्ची दाल
भांग का नशा उतारने के लिए अरहर की कच्ची दाल का इस्तेमाल करना भी कारगर है. अरहर की कच्ची दाल को पीसकर पानी के साथ पिलाये या फिर इसे पानी के साथ पीसकर सेवन कराये.
मीठी चीज न खाएं
भांग के नशे के बाद किसी भी मीठी चीज का सेवन न करे और न ही हैवी डाइट ले. इससे भांग का नशा और ज्यादा चढ़ता है.
Post Comment