लहसुन कैसे खाये? लहसुन खाने का सही तरीका | Lahsun Khane Ke Tarike
लहसुन (Garlic) का सेवन करने से कई समस्याओं से राहत मिलती है. यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है. लहुसन की मदद से दांत दर्द से राहत मिलती है साथ ही यह दिल के लिए भी लाभदायक है इसके अलावा भी लहसुन का सेवन करने के अनेक फायदे है. इस लेख के जरिये आज हम आपको लहसुन का सेवन करने का सही तरीका बताने वाले है जो आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होगा.

लहसुन खाने के तरीके
लहसुन का सेवन तो आप भी जरूर करते होंगे लेकिन क्या आपको लहसुन खाने का सही तरीका पता है? अब आप सोच रहे होंगे लहसुन जैसी छोटी सी चीज को खाने का भी कोई तरीका होता है क्या? लहसुन का सेवन लोग अनेक तरीकों से करते है. यदि आप कच्चे लहसुन को खाने की सोच रहे है तो इसकी 2 कलियों का ही सेवन करे, ज्यादा कलियां खाने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है.
यह भी पढ़ें : इन 11 तरीकों से कम करें चेहरे की चर्बी
लहसुन में काफी मात्रा में आललिने मौजूद होता है. लहसुन की दो कली में 24-56 mg तक आललिने उपस्थित होता है. इसीलिए लहसुन की दो कलियों का सेवन करना ही काफी है.
सबसे पहले लहसुन के छोटे-छोटे टुकड़े करके उन्हें अच्छे से कद्दूकस कर ले तथा 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दे. उसके बाद लहसुन को पकाकर उसका रस निकालकर सेवन करें. इसके अलावा कच्चे लहसुन का सेवन न करे. कच्चा लहसुन खाने से जलन की समस्या हो सकती है.
यह भी पढ़ें : लहसुन खाने के 11 फायदे
Post Comment