रूखी स्कैल्प से निजात पाने के उपाय | Remedies for Dry and Itchy Scalp

रूखी स्कैल्प से निजात पाने के उपाय | Remedies for Dry and Itchy Scalp

रूखी स्कैल्प से निजात पाने के लिए केमिकल युक्त शैम्पू का इस्तेमाल ना करें. ये स्कैल्प में से नेचुरल ऑयल को खत्म कर के बालों को और रुखा बना देते हैं. आज हम आपको ऐसी नेचुरल चीज़ों के बारे में बताएंगे जिनका उपयोग करके आप ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ से निजात पा सकते हैं.

Remedies-for-Dry-and-Itchy-Scalp-in-Hindi रूखी स्कैल्प से निजात पाने के उपाय | Remedies for Dry and Itchy Scalp

रूखी स्कैल्प से निजात पाने के उपाय

ऑलिव ऑयल – 2 चम्मच ऑलिव ऑयल को 10 मिनट तक गर्म करें. जब तेल ठंडा हो जाए तो इससे स्कैल्प की मालिश करें. इस ऑयल को 15 मिनट के लिए लगा रहने दें ताकि ये डैंड्रफ पर काम कर सके. उसके बाद किसी सौम्य शैम्पू से इसे धो लें.

यह भी पढ़ें : गंदी कंघी को कैसे साफ करें

नींबू का रस और शहद – एक चम्मच ऑर्गेनिक शहद में 10 बूंदें नींबू की रस की मिलाएं. सिर को गिला कर लें और स्कैल्प पर इस मिश्रण से मसाज करें. इसे स्कैल्प पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर धो लें.

टी ट्री ऑयल – एक कप पानी में 5-10 बूंदें टी ट्री ऑयल की डालें और उसे मिला लें. इस मिश्रण का उपयोग शैम्पू करने के बाद बालों को धोने के लिए करें. इस लिक्विड को सिर पर डालने के बाद 5 मिनट के लिए मसाज करें और फिर ठंडे पानी से इसे धो लें.

Post Comment